फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girl was copying by placing phone under chunni, chairman Flying-1 caught, UMC relieved supervisor

लड़की चुन्नी के नीचे फोन रखकर कर रही थी नकल, चेयरमैन फ्लाइंग-1 ने पकड़ा, यूएमसी बना सुपरवाइजर को किया रिलीव

Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girl was copying by placing phone under chunni, chairman Flying-1 caught, UMC relieved supervisor
हरियाणा बोर्ड की 10वीं की अग्रेजी की परीक्षा में वीरवार को गांधी कैंप के राजकीय स्कूल के रोशन दान प
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में जिस प्रकार से नकल के मामले सामने आ रहे हैं, उनसे दिख रहा है कि बहुत से बच्चे केवल नकल के सहारे ही परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। निजी स्कूल के विद्यार्थी हों या सरकारी स्कूल के कई विद्यार्थी नकल के सहारे नजर आ रहे हैं। वीरवार को हरियाणा बोर्ड की दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा थी, जिसमें 13 हजार के करीब परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अब तक के सबसे अधिक 24 यूएमसी बने। इसमें दो सुपरवाइजरों को रिलीव किया गया। जिले की चेयरमैन फ्लाइंग नंबर-1 ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया और पांच यूएमसी बनाई।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने केंद्र में एक लड़की के पास मोबाइल फोन मिला। चेयरमैन फ्लाइंग नंबर एक के संयोजक प्रिंसिपल यशपाल सिंह व लेक्चरर संजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम जब केंद्र का निरीक्षण कर रही थी तो एक लड़की चुन्नी के नीचे फोन छिपाए बैठी थी। फ्लाइंग टीम ने फोन को कब्जे में लेकर यूएमसी बना दी है और उक्त कमरे से सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया है। मोबाइल फोन मिलना गंभीर बात है, जिस कारण केंद्र अधीक्षक को इस बारे में पुलिस केस करने के आदेश दे दिए हैं। इस दौरान चेयरमैन फ्लाइंग में उनके साथ लेक्चरर राजबीर व लेक्चरर नीलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नांदल गांव के परीक्षा केंद्र में खिड़की के पास मिली गाइड
चेयरमैन फ्लाइंग नंबर दो ने वीरवार को पांच केंद्रों का निरीक्षण किया और तीन यूएमसी बनाई। फ्लाइंग सदस्य लेक्चरर स्वर्ण लता ने बताया कि तीन लड़कियों के पास कपड़ों में पर्चियां मिली। जिनमें एक केस नांदल व दो केस सिंहपुरा गुरुकुल में मिले। चिड़ी और नांदल गांव के केंद्रों पर अधिक बाहरी हस्तक्षेप मिला। नांदल गांव में तो परीक्षा केंद्र के एक कमरे की खिड़की पर अंग्रेजी की गाइड मिली। इसके अलावा सुंदरपुर और सिंहपुर में बाहरी माहौल ठीक मिला। टीम में प्रिंसिपल संतोष, लेक्चरर स्वर्ण लता, लेक्चरर रोहतास कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकस्मा स्कूल से प्रश्न पत्र आउट होने पर लैब अटेंडेंट पर केस
संापला। हरियाणा विद्यायल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं ने सरकारी कर्मचारी ही पेपर आउट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा बोर्ड अधिकारियों की ओर से पाकस्मा सीनियर सेेकेंडरी स्कूल की एक लैब अटेंडेंट के खिलाफ पेपर आउट क रने का मामला दर्ज कराने पर हुआ है। पुलिस ने उपमंडल स्तर पर तैनात प्रश्न पत्र इंचार्ज कर्मजीत के बयान पर महिला कर्मचारी सुमन के खिलाफ धारा 420, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि चार मार्च को दसवीं कक्षा का सामाजिक अध्ययन का पेपर था। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने पाकस्मा गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण किया। चेयरमैन ने सुपरिटेंडेंट के साथ लगते कंप्यूटर लैब में जांच की तो वहां पर लैब अटेंडेंट सुमन के पास मोबाइल फोन मिला। चेयरमैन की टीम ने मोबाइल की जांच की तो उसके फोन में प्रश्न पत्रों की कॉपी मिली। जो दूसरे लोगों के पास भी भेजी गई थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परीक्षा केंद्र के कमरे में बच्चे कर रहे थे आपस में बात, डीसी ने सुपरवाइजर को किया रिलीव
वीरवार को उपायुक्त फ्लाइंग ने भी चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें किलोई-2 में अतिरिक्त बाहरी हस्तक्षेप पाया गया। उपायुक्त ने कंसाला के परीक्षा केंद्र पर कमरे में बच्चों को बात करते पाया तो सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया।
सुंडाना में नहीं रुक रहा बाहरी हस्तक्षेप
सुंडाना गांव में बने परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप हर परीक्षा में सामने आ रहा है। सुंडाना के परीक्षा केंद्र पर एक बार तो चेयरमैन फ्लाइंग को हल प्रश्नपत्र भी मिल चुका है। वीरवार को जब जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग ने सुंडाना के केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां पर बाहरी हस्तक्षेप पाया गया। इसके अलावा क्यू.पी. फ्लाइंग को खिड़वाडी और रिठाल के केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप मिला।

गांधी कैंप स्थित स्कूल में रोशनदान से फेंकी जा रही पर्चियां, पहले भी फोटो हो चुकी प्रकाशित, नहीं कसी नकेल
गांधी कैंप स्थित राजकीय स्कूल में नकल कराने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि वो छत से कमरों के पीछे कूदकर रोशन दान से अंदर पर्चियां फेंक रहे हैं। यह परीक्षा केंद्र लघु सचिवालय ये कुछ मीटर की ही दूरी पर है और यहां नकल करा रहे युवकों के हौसले को देखकर लगता है कि उन्हें किसी का डर नहीं है। इस केंद्र पर छत से जाकर पीछे खिड़कियों से केंद्र के अंदर नकल की पर्चियां पहुंचाते हुए पहले भी फोटो प्रकाशित हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन केंद्र पर नकल पर नकेल कसने में नाकाम नजर आ रहा है।
किस फ्लाइंग ने कितने केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला रोहतक
फ्लाइंग टीम केंद्रों का निरीक्षण यूएमसी
डीसी 4 0
डीईओ 5 0
चेयरमैन-1 4 5
चेयरमैन-2 5 3
चेयरमैन-3 5 0
जिला क्यू.पी. 3 3
एसडीएम 5 0
कोलिबेकशिन सेंटर 4 7
सेक्रेटरी-1 8 3
सेक्रेटरी-2 7 0
सब डिविजन सांपला
फ्लाइंग टीम केंद्रों का निरीक्षण यूएमसी
क्यू.पी. 4 0
चेयरमैन 4 0
एसडीएम 4 0
सब डिवीजन महम
फ्लाइंग टीम केंद्रों का निरीक्षण यूएमसी
क्यू.पी. 4 2
चेयरमैन 5 1
एसडीएम 5 0

वीरवार को अग्रेजी की 10वीं की परिक्षा के दौरान सँनी रोड स्थित परिक्षा केन्द्र पर निरिक्षण करने के ?

वीरवार को अग्रेजी की 10वीं की परिक्षा के दौरान सँनी रोड स्थित परिक्षा केन्द्र पर निरिक्षण करने के ?

bs5.jpg

bs5.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed