{"_id":"663970d2a08b1f62cb0a2b77","slug":"girl-students-upset-due-to-bus-not-stopping-outside-medical-university-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107209-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मेडिकल विश्वविद्यालय के बाहर बस न रुकने से छात्राएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मेडिकल विश्वविद्यालय के बाहर बस न रुकने से छात्राएं परेशान
Tue, 07 May 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 07 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग पर गांव नूना माजरा के पास स्थित अग्रसेन मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाहर बस न रुकने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन जागरण समिति पदाधिकारियों ने सोमवार को बहादुरगढ़ में रोडवेज डिपो के प्रबंधक सतीश कुमार को पत्र लिखकर विद्यार्थियों की समस्या के समाधान की मांग की है।
जनजागरण समिति के पदाधिकारियों राजकुमार अरोडा ने बताया कि नूना माजरा गांव के नजदीक झज्जर रोड पर अग्रसेन मेडिकल यूनिवर्सिटी में लगभग एक हजार छात्राओं के होने के बावजूद यहां बस स्टॉप न होना बड़ी समस्या बना हुआ है। कॉलेज में काफी संख्या में विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। अलग-अलग क्षेत्रों से छात्राएं पढ़ने के लिए जाती हैं, लेकिन यहां पर बस स्टॉप न होने के कारण बसें नहीं रुकती। ऐसे में छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समिति पदाधिकारियों ने हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों से मांग की है कि यदि यहां पर बस स्टॉप का निर्माण हो जाए तो विद्यार्थियों की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही उन्हें बहादुरगढ़ या अन्य स्थानों के लिए आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी। बसें स्टॉप पर रुकेंगी।