फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Get the property certified yourself, otherwise you will face problems

Rohtak News: प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करें, नहीं तो आएगी दिक्कत

Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Get the property certified yourself, otherwise you will face problems
रोहतक। नगर निगम प्रॉपर्टी स्वयं प्रामाणित नहीं करवा पा रहा है। एक साल बाद भी 50 प्रतिशत आईडी तक स्वयं प्रमाणित नहीं हो सकी है। संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहे प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करें, नहीं तो दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक नगर निगम में 2 लाख 19 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। मुख्यालय की तरफ से नगर निगम के अधिकारियों को अप्रैल माह में हिदायत दी थी कि ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी को स्वयं प्रमाणित करवाएं। इसके लिए निगम ने कैंप भी लगाए थे, इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करने की गति नहीं बढ़ रही है। ऐसे में निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा का कहना है कि अधिकारी प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने के कार्य में तेजी लाएं। आम लोग भी घर पर प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित कर सकते हैं। सबसे पहले ‘सम्पत्तिकर का बकाया भुगतान एवं अदेय प्रमाणपत्र पोर्टल’ https://property.ulbharyana.gov.in/ पर अपने मोबाईल नम्बर के माध्यम से लॉग इन करे, लॉगइन के पश्चात मोबाईल नम्बर पर जुड़ी हुई सम्पत्ति दिखाई देगी या पोर्टल पर सम्पत्ति आईडी के माध्यम से अपनी सम्पत्ति को तलाश करें। इसके बार सम्पत्ति का सम्पत्ति विवरण, मोबाईल नम्बर, मालिक का विवरण, सम्पत्तिपर बकाया राशि का विवरण जैसे कि सम्पत्तिकर, फायर टैक्स, विकास शुल्क के साथ सम्पत्ति अधिकृत क्षेत्र/अनाधिकृत क्षेत्र का विवरण दिखाई देगा। सभी विवरण पर आपको हां या नहीं का विकल्प दिखाई देगा। सम्पत्ति का ब्यौरा सही है तो हां निहित करने के पश्चात परिवार पहचान पत्र का विकल्प दिखाई देगा। उसमें परिवार पहचान पत्र की आईडी हो तो उसे भरे अन्यथा सम्पत्ति में पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर आपके पास ओटीपी आएगा। उसे भरने पर प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed