फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Geeta Manishi Gyananand said in Rohtak- Geeta will be recited together in the world on 23rd December

Rohtak: गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा- विश्व में 23 दिसंबर को एक साथ होगा गीता का उच्चारण

Thu, 07 Dec 2023 08:19 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि एक साथ गीता पाठ विश्व के सभी शिक्षण संस्थानों विभिन्न कार्यालय व अन्य संस्थाओं में आयोजित किया जाएगा। इसका संकल्प 29 नवंबर को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर संचालक डॉ. मोहन भागवत के सानिध्य में जीओ गीता की ओर से आयोजित गीता जीवन गीत कार्यक्रम में लिया गया

विज्ञापन
Geeta Manishi Gyananand said in Rohtak- Geeta will be recited together in the world on 23rd December
गीता मनीषी ज्ञानानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व में 23 दिसंबर को एक साथ एक मिनट के लिए गीता के श्लोक का उच्चारण किया जाएगा। यह जानकारी वीरवार शाम गोकर्ण तीर्थ धाम प महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी के सानिध्य में आयोजित गीता जीवन गीत कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साथ गीता पाठ विश्व के सभी शिक्षण संस्थानों विभिन्न कार्यालय व अन्य संस्थाओं में आयोजित किया जाएगा। इसका संकल्प 29 नवंबर को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर संचालक डॉ. मोहन भागवत के सानिध्य में जीओ गीता की ओर से आयोजित गीता जीवन गीत कार्यक्रम में लिया गया। उन्होंने कहा कि गीता ही संपूर्ण जगत की सभी समस्याओं का समाधान है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण के अनुसार व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता। इसलिए स्वयं का आंकलन जरूरी है। गीता में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को जान लेता है, वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है। महामंडलेश्वर बाबा कपिलुरी, बाबा कमलपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामंडलेश्वर डॉ. परमानंद महाराज समेत उपस्थित संत समाज ने 23 दिसंबर के गीता उच्चारण कार्यक्रम में रोहतक को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर मेयर मनमोहन गोयल, डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डॉ. प्रवीण मल्होत्रा, दीपू नागपाल, नरेश आनद, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र महाराज, बाबा ईश्वर शाह, गुलशन निझवान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed