Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gave information about digital platform in short term program

Rohtak News: शॉर्ट टर्म प्रोग्राम में डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी दी

Wed, 28 Aug 2024 04:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Gave information about digital platform in short term program
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी के आयोजित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पर आधारित शॉर्ट टर्म प्रोग्राम का समापन हुआ। यह ऑनलाइन कार्यक्रम 20 अगस्त से 27 अगस्त तक चला। इस कार्यक्रम में देशभर के 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यूजीसी-एमएमटीटीसी निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने बताया कि इस लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम्स शॉर्ट टर्म प्रोग्राम में- प्रतिष्ठित शिक्षाविद- आईसीटी हेड, नीपा प्रो. के. श्रीनिवास, पूर्व इग्नू निदेशक प्रो. आरसी शर्मा, ऑस्ट्रेलिया से प्रो. रेखा कौल, एनसीईआरटी से प्रो. शीशपाल सिंह, एनसीईआरटी से प्रो. गौरव सिंह, खालसा काॅलेज से प्रो. विमल, एमडीयू से प्रो. नसीब सिंह गिल और प्रो. अमिता पांंडे भारद्वाज ने विशेष व्याख्यान दिया। मलिक ने बताया कि इस प्रोग्राम में देशभर से 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया
विज्ञापन

यूजीसी-एमएमटीटीसी उप निदेशिका एवं प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डाॅ. माधुरी हुड्डा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म, एआई टूल्स, वीडियो डेवलपमेंट टूल्स, ओईआरएस, ऑनलाइन एजुकेशन असेसमेंट और स्वयं प्लेटफाॅर्म के सही उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed