फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gaur Brahman Degree College Rohtak, District Level Youth Red Cross Training Camp Rohtak

Rohtak News: जल्दी खाना न खाएं, गुनगुना पानी पीएं और सैर जरूर करें

Thu, 20 Apr 2023 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gaur Brahman Degree College Rohtak, District Level Youth Red Cross Training Camp Rohtak
डॉ. प्रवीण मल्होत्रा का स्वागत करते प्राचार्य डॉ जय पाल शर्मा। विज्ञ​प्ति
रोहतक। लिवर खराब होने का सबसे प्रमुख कारण अत्यधिक शराब का सेवन और मोटापा है। हमें फास्ट फूड और मैदा, चीनी, घी, मक्खन के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। जल्दी जल्दी में खाना न खाएं। गुनगुना पानी पीएं और सैर जरूर करें। दूध-दही हमारे लिए फायदेमंद है, इससे आंतों का कैंसर होने की संभावना कम होती है। खाना खाने के तुरंत बाद हमें ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।यह बात गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक में चल रहे पांच दिवसीय जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विश्व लिवर दिवस के उपलक्ष्य में पीजीआईएमएस के सीनियर प्रोफेसर एवं गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बतौर मुख्य वक्ता कही। उन्होंने लिवर से संबंधित बीमारियों और उसके उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काला पीलिया से बचने के लिए किसी भी बीमारी में सुई का शरीर में अनावश्यक प्रवेश से बचें। इसके अलावा शेविंग करने वाला रेजर या ब्लेड सिर्फ अपना ही प्रयोग किया जाना चाहिए। हरियाणा में काला पीलिया का इलाज बिलकुल निशुल्क है। लापरवाही से लिवर खराब हो सकता है, इसके लक्षणों में काला पीलिया, पैरों में सूजन व पेट के अंदर पानी भरना मुख्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह के सत्र में अंगदान विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और विद्यार्थियों के नेत्रों की जांच हुई। इसमें विशेषज्ञों ने मोबाइल का प्रयोग कम करने की सलाह दी। मंच संचालन डॉ. कपिल कौशिक ने किया। शिविर के दूसरे दिन के अंत में यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. सुरेंद्र, डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. मंजू नांदल ने सबका आभार व्यक्त किया और तीसरे दिन के कार्यक्रम के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed