फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gangster Sunny Ritolia, Sagar Nizampuria caught with weapons from police

Rohtak News: पुलिस के हाथ से निकला गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया, सागर निजामपुरिया हथियार सहित काबू

Mon, 18 Nov 2024 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sunny Ritolia, Sagar Nizampuria caught with weapons from police
17सीटीके05...गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया। स्रोत:पुलिस
रोहतक। रिटौली गैंगवार में वांछित रहा सन्नी रिटोलिया शनिवार रात अपने साथी रवि उर्फ खड्डू के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीआईए प्रथम ने गांव से उसके साथी सागर निजामपुरिया को दबोच लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल और 10 कारतूस मिले। पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। शक है कि दो दिन पहले जमानत पर बाहर आया सन्नी अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन सीआईए को पहले ही उसकी भनक लग गई। पुलिस ने आरोपी सागर निवासी निजामपुर (सोनीपत) को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


रिटौली के रहने वाले हैं भाऊ और सन्नी
गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ व सन्नी के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। दोनों एक ही गांव रिटौली के रहने वाले हैं। भाऊ विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, जबकि सन्नी स्थानीय स्तर पर ही सक्रिय है। सन्नी व उसके साथी रवि को झज्जर पुलिस ने 26 अक्तूबर को आर्म्ज एक्ट में गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले ही दोनों जमानत पर बाहर आए थे।
विज्ञापन

बड़ी वारदात को अंजाम देना था
एएसआई अमित ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि सन्नी अपने साथी रवि व सागर के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो से सुंडाना से रिटौली की तरफ आ रहा है। तीनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, उनके पास हथियार भी हैं। सीआईए टीम ने रोहतक-बेरी रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो आई, जिस पर रोहतक की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी नाका तोड़ते हुए रिटौली की तरफ निकल गई। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक ने स्कॉर्पियो को गांव की गलियों में घुसा दिया। 15 से 20 मिनट तक पुलिस गलियों में स्कॉर्पियो का पीछा करती रही। इसी बीच खुद को फंसता देखकर स्कॉर्पियो को गली में छोड़कर तीनों उतरकर एक मकान में घुस गए। पुलिस भी मकान के अंदर घुसी, जहां दो युवक भागने में कामयाब रहे, लेकिन निजामपुर निवासी सागर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर ने बताया कि भागने वाले युवक सन्नी रिटौली व उसी के गांव का रवि उर्फ खड्डू था। दोनों के पास एक-एक पिस्तौल है। पुलिस ने सागर के कब्जे से पिस्तौल के साथ 6 गोलियां 315 बोर व 4 गोली 34 बोर की बरामद हुई। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्कॉर्पियो मालिक के बारे में पूछने पर सागर कुछ नहीं बता सका। अब पुलिस सन्नी व उसके साथी रवि की तलाश कर रही है।
वर्जन
सन्नी व रवि को झज्जर पुलिस ने आर्म्ज एक्ट में पिछले माह पकड़ा था। दोनों दो दिन पहले जमानत पर बाहर आए थे। सूचना मिली कि सन्नी अपने दो साथियों के साथ मिलकर बड़ी वारदात अंजाम देने की तैयारी में है। इसी के चलते पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सन्नी व रवि फरार होने में कामयाब रहे। सागर को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी सीआईए प्रथम
भाऊ की मौसी के लड़के की हत्या के केस में आरोपी है सन्नी व उसका भाई अंकित उर्फ बाबा
पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार रिटौली गांव में लंबे समय से गैंगवार चल रही है। दोनों के सरगना गांव के ही युवक हैं। मार्च 2022 में ही तीन लोगों की हत्या कर दी गई। एक तरफ हिमांशु उर्फ भाऊ तो दूसरी तरफ अंकित उर्फ बाबा व उसका भाई सन्नी है। 2 मार्च 2022 को भाऊ की मौसी के लड़के 22 वर्षीय रोहित रोहित उर्फ बजरंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय आरोपी को पकड़ रहे राजेन्द्र उर्फ माडू की भी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के पीछे अंकित व सन्नी गैंग का हाथ माना जाता है। दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बाद बस संचालक हंसराज उर्फ हंसे की हत्या कर दी। इसके पीछे हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का हाथ माना जा रहा है। 2022 में पुलिस अंकित उर्फ बाबा व सन्नी को उसके साथियों सहित दबोचने में कामयाब रही थी। आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। 26 अक्तूबर को झज्जर पुलिस ने सन्नी व उसके साथी रवि को दबोचा था। आरोपी दो दिन पहले जमानत पर बाहर आए हैं।

17सीटीके05...गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया। स्रोत:पुलिस

17सीटीके05...गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed