फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gang formed by befriending social media, robbery committed in Rohtak, four including woman arrested

सोशल मीडिया से दोस्ती कर बनाया गैंग, रोहतक में डाली डकैती, महिला सहित चार गिरफ्तार

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gang formed by befriending social media, robbery committed in Rohtak, four including woman arrested
सोशल मीडिया के माध्यम से चार राज्यों के युवकों ने दोस्ती की और रोहतक में आकर डकैती डालकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक पंजाब, दूसरा यूपी, तीसरा जम्मू-कश्मीर व महिला सोनीपत की रहने वाली हैं, जबकि मास्टर माइंड अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी साहिल ने 24 नवंबर को बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि वह रात करीब 11 बजे रोहतक से गांव जा रहा था। रास्ते में सिंहपुरा गांव के पास सड़क किनारे बैठे एक युवक व एक महिला ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही तीन युवक और निकलकर कार के पास आ गए। आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। वह डर के मारे खेतों की तरफ भाग गया। आरोपी उसकी कार लेकर फरार हो गए। कार में उसके दो मोबाइल फोन भी थे। पुलिस ने पंजाब के जगराव के बलौच मोहल्ला निवासी रामनीत, यूपी के लखनऊ के मोहल्ले डुबका निवासी राजा वर्मा, चेतराम निवासी भारमौला जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर और रेखा निवासी सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed