{"_id":"65d9098a44f7fe4b53089ff4","slug":"future-will-improve-students-knowledge-will-be-enriched-with-e-library-rohtak-news-c-17-roh1020-367016-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुधरेगा 'भविष्य'... ई-लाइब्रेरी से समृद्ध होगा विद्यार्थियों का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुधरेगा 'भविष्य'... ई-लाइब्रेरी से समृद्ध होगा विद्यार्थियों का ज्ञान
Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
रोहतक।
बच्चों में बाल्यकाल से ही पढ़ने की आदत विकसित हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में ई-लाइब्रेरी बनाए जाने की घोषणा की है। इनमें में अलग-अलग भाषा सीखने संबंधी व्यवस्था भी की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 10 सरकारी माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की योजना बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में बेहद सहायक साबित होगी। ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए प्रत्येक खंड के माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालयों को एक बार 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
आज के समय में विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी से बहुत ही फायदा होगा। स्कूल की लाइब्रेरी इतनी बड़ी नहीं होती कि उसमें हर किताब आसानी से मिल जाए, परंतु ई-लाइब्रेरी होने से ई-बुक की सुविधा भी हो जाएगी। परीक्षा के समय विद्यार्थियों को पुराने वर्ष के प्रश्न पत्र वह अन्य किताबों के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा सारी पाठ्य सामग्री ई-लाइब्रेरी में ही मिल जाएंगी।
- नीलम, शिक्षिका।
स्कूल की लाइब्रेरी में सिर्फ गिनी चुनी किताबें ही रख सकते हैं परंतु ई-लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थी हर एक किताब को आसानी से पढ़ पाएगा वह समझ पाएगा। हर विषय की किताब उपलब्ध हो जाएगी। जैसे कई बार लाइब्रेरी में पुरानी किताब फट जाती है या पुरानी किताब में वर्तमान का डाटा नहीं होता परंतु ई-लाइब्रेरी के माध्यम से हर किताब अप टू डेट रहेगी।
विज्ञापन
- अनिता मलिक, शिक्षिका।
ई-लाइब्रेरी से विद्यार्थियों का काफी फायदा होगा। कई बार स्कूल की लाइब्रेरी में कुछ किताबें नहीं मिल पाती, परंतु ए लाइब्रेरी की मदद से हर किताब आसानी से मिल जाएगी। हर विषय की किताब विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए मिलेगी। ई लाइब्रेरी के लिए सरकार को स्कूलों में अलग से कोई बिल्डिंग नहीं बनानी पड़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकालयों या ई-पुस्तकालयों के माध्यम से छात्रों तक सूचना पहुंचने के तरीके बदल जाएगा।
- मानसी, छात्रा।
विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। यह किसी भी समय, माउस के कुछ क्लिक या स्क्रीन पर टैप के साथ कहीं से भी जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देता है। ई-लाइब्रेरी से प्रचुर मात्रा में संसाधन प्राप्त करते हैं, जो उनके ज्ञान को व्यापक बनाने, उनके अनुसंधान कौशल में सुधार करने और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। विद्यार्थी उन डिजिटल सामग्रियों तक भी पहुंच सकते हैं जो पारंपरिक पुस्तकालयों में उपलब्ध नहीं हो सकती हैं, जिससे उन्हें अपने अध्ययन के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी तक पहुंच मिलती है।
- अमित पिलाना, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, छात्र संगठन।