{"_id":"671d716b15f7b332150f5df4","slug":"furniture-and-electronic-market-booming-on-diwali-rohtak-news-c-17-roh1020-533335-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दीपावली पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक बाजार की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दीपावली पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक बाजार की बल्ले-बल्ले
विज्ञापन
26सीटीके53..दिल्ली रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम। अमर उजाला
रोहतक। दीपावली को लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रौनक है। त्योहार पर घरों को नए ढंग से सजाने की योजना कोई बनाता है। घर को सजाने में फर्नीचर का योगदान कम नहीं होता है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खासकर रंग बिरंगी लाइटें घरों को सजाने में खूब काम आती है। इस त्योहार पर अपनों को गिफ्ट देने का भी रिवाज है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद रहे हैं।
22 हजार से सोफा कम बेड की रेंज
गोहाना रोड स्थित दो भाई फर्नीचर हाउस के संचालक सुरेंद्र चुघ ने बताया कि सोफा कम बेड ऑर्डर पर बनाए जा रहे हैं। इसकी अच्छी डिमांड है। इसके अलावा शादियों का सीजन निकट है। लोग बेड, सोफा, डायनिंग और ड्रेसिंग टेबल खरीद रहे हैं। सोफा कम बेड की कीमत 22 हजार से शुरू है। सामान्य बेड 15000 से शुरू हो रहे हैं। वहीं सागवान लकड़ी के से बने बेड और सोफे 25000 से 30000 की कीमत से शुरू हो रहे हैं।
आउटडोर चेयर, टेबल और झूलों की डिमांड
इस दिवाली आउट डोर चेयर, टेबल और झूले की भी खूब डिमांड है। गोहाना रोड स्थित शर्मा रिपेयरिंग सेंटर के संचालक ज्योति शर्मा ने बताया कि अब लोहे की पाइप और प्लास्टिक कैन से बनी मजबूत कुर्सी और टेबल की खूब हो रही है। चार कुर्सी और टेबल सात हजार रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
43 इंच टीवी की हो रही खूब बिक्री
रंग बिरंगी लाइटों से लेकर, टीवी, वॉशिंग मशीन, जूसर, मिक्सर, टोस्टर, एयर फ्रायर, सेंडविच मेकर की खूब खरीदारी हो रही है। दिवाली पर गिफ्ट का चलन है। लोग दोस्तों और सगे संबंधियों को गिफ्ट देते हैं। इसके अलावा 43 और55 इंच कलर टीवी की सबसे ज्यादा डिमांड है। शोरूम पर क्रेडिट कार्ड के अलावा दस प्रतिशत छूट प्रत्येक प्रोडक्ट पर दिया जा रहा है। पार्टी स्पीकर, होम थियेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक में बंपर ऑफर चल रहा है। इसके अलावा मोबाइल पर भी कम से कम 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है।