फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Funds not received from government for development, crisis on cleanliness also

Rohtak News: विकास के लिए नहीं मिला सरकार से फंड, सफाई पर भी संकट

Fri, 13 Oct 2023 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Funds not received from government for development, crisis on cleanliness also
रोहतक। शहर के विकास कार्यों के लिए सरकार से अभी नया फंड नहीं मिला है। साथ ही सफाई व्यवस्था भी संकट में है। वीरवार को मेयर मनमोहन गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने चंडीगढ़ में बुलाई बैठक में शहर वासियों की परेशानियां रखी। मुख्यमंत्री ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल के अलावा पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत व हिसार के भी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक-एक मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर से उनके शहरों के बारे में गहराई से बातचीत की। रोहतक के बारे में मेयर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रॉपटी आईडी को लेकर बहुत लोग परेशान हैं। कोई न कोई त्रुटि निकालकर कर्मचारी फाइल रिजेक्ट कर देते हैं। फिर लोग सीएससी सेंटर पर जाते हैं। वहां कहा जाता है कि उनको नहीं पता किस वजह से फाइल रिजेक्ट की। इसके अलावा गलियों की सफाई का टेंडर अटका हुआ है, क्योंकि हाईकोर्ट में केस चल रहा है। तीसरा, विकास कार्यों के लिए फंड की कमी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर शिकायतें कम हुई हैं। दूसरी दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


3 माह से नहीं मिला वेतन, 15 को हड़ताल का एलान संभव
नगर निगम की ओर से ठेके पर लगे सफाई कर्मियों का पहले वेतन अटक गया था। बाद में दो माह का दे दिया गया। अब फिर तीन माह का वेतन अटका हुआ है। दूसरा, गलियों का ठेका न होने से निगम के पक्के कर्मचारियों पर दबाव है। 15 अक्तूबर को पुराने आईटीआई मैदान में सफाई कर्मियों की प्रदेश स्तरीय रैली होगी। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो वे हड़ताल जैसा सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने मांगों को ध्यान से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया है। विकास कार्यों के लिए निगम को खुद ही फंड की व्यवस्था करनी होगी। सरकार से कोई फंड नहीं मिला है। सफाई की समस्या जल्द दूर होगी। मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed