{"_id":"616346f78ebc3e6c505a077f","slug":"full-in-city-seats-are-vacant-in-rural-areas-rohtak-news-rtk626659850","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फुल, ग्रामीण इलाकों में खाली हैं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फुल, ग्रामीण इलाकों में खाली हैं सीटें
विज्ञापन
कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिला लेना इस बार विद्यार्थियों के लिए जंग के समान हो गया है। शहर के प्रमुख कॉलेजों में सारी सीटें भर चुकी हैं। ग्रामीण इलाके के कॉलेजों में जरूर कुछ सीटें खाली पड़ी हैं। लेकिन शहर के विद्यार्थियों की निगाहें डिस्टेंस एजुकेशन पर लगी हैं।
शहर के प्रमुख कॉलेजों में बीए की सीटें भर चुकी हैं, बाकी कक्षाओं में भी कुछ ही सीटें बची हैं। उधर, ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों में काफी सीटें बची हैं। लेकिन शहर के विद्यार्थी वहां पढ़ने को तरजीह नहीं दे रहे हैं। शहर में दाखिला न मिलने के बावजूद यहां विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में नहीं पहुंचे हैं। ऐसे विद्यार्थियों ने जरूर दाखिला लिया है जो रहने वाले उसी क्षेत्र के हैं और दाखिला शहर के किसी कॉलेज में चाहते थे। लेकिन वहां बात नहीं बनी तो अपने क्षेत्र के कॉलेज की तरफ लौट आए। शिक्षकों का कहना है कि शहर के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करनी होती है। दूसरा, ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों में उनकी पसंद के विषय भी नहीं मिलते। उन कॉलेजों में कोर्स भी नाममात्र के होते हैं। इसलिए इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी डिस्टेंस एजुकेशन की तरफ रुख करेंगे।
कॉलेजों में खाली सीटें
जीसीडब्ल्यू लाखनमाजरा
बीए - 28 खाली
बीएससी नॉन मेडिकल - 78 खाली
बीकॉम - 58 खाली
जीसीडब्ल्यू मोखरा
बीए - 78 खाली
एसजेके कलानौर
बीए - 20 खाली
बीकॉम - 60 खाली
बीएससी नॉन मेडिकल - 48 खाली
बीसीए - 50 खाली
जीसी महम
बीए - सारी सीटें भरी
बीकॉम - 120 खाली
बीएससी नॉन मेडिकल - 120 खाली
जीसी जसिया
बीए - सारी सीटें भरी
बीकॉम - 60 खाली
एमडीयू में आज भी परेशान हो सकते हैं विद्यार्थी
एमडीयू में सोमवार को भी हड़ताल के चलते विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। गैर शिक्षक संघ ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी थी। लेकिन उनकी मांग पर अब तक कुछ नहीं हुआ है। अब संघ ने सोमवार सुबह गेट मीटिंग रखी है, जिसमें हड़ताल पर फैसला हो सकता है। ऐसे में विभिन्न कार्यों से एमडीयू आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। खासतौर पर पीजी कोर्सेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को हड़ताल के कारण माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने में काफी समस्या आ रही है। गैर शिक्षक संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि कर्मचारी ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट के तबादले की मांग कर रहे हैं। पर अब तक कुछ नहीं हुआ है। सोमवार सुबह 9 बजे गेट मीटिंग में इस पर फैसला लिया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी एमडीयू आने से पहले यह पता कर लें कि कार्यालयों में काम हो रहा है या नहीं। संघ नहीं चाहता कि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी हो।