{"_id":"6898e1f33c4522cca80736d8","slug":"free-buses-for-sisters-on-rakshabandhan-no-impact-on-roadways-revenue-rohtak-news-c-199-1-jnd1002-139113-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क चली बसें, रोडवेज की आमदनी पर फर्क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क चली बसें, रोडवेज की आमदनी पर फर्क नहीं
Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
10जेएनडी05-बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
जींद। रक्षाबंधन पर दो दिन तक महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के बाद भी जींद उपकेंद्र की आमदनी पर कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। अन्य दिनों की तरह ही जींद उपकेंद्र की आमदनी 8 और 9 अगस्त को भी सामान्य ही रही। ऐसे में एक ओर रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा रही, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बच्चों के साथ उनके परिजन साथ में सफर करने के कारण डिपो के राजस्व की भी हानि नहीं हुई।
जींद डिपो में लगभग 168 बसे हैं जिसमें से जींद उपकेंद्र में 98 बस हैं। वहीं अन्य बस सफीदों और नरवाना उपकेंद्र में हैं। जींद उपकेंद्र का एक दिन का राजस्व 8 से 9 लाख रुपये के बीच रहता है।
जींद उपकेंद्र की बसें हर रोज 35 से 38 हजार किलोमीटर तक का सफर तय करती हैं। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर 9 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदेश सरकार की आरे से दी गई थी।
विज्ञापन
आठ अगस्त को दोपहर 12 बजे से पहले जितने भी यात्रियों ने सफर किया था, उन्होंने टिकट लेकर सफर किया। वहीं दोपहर 12 बजे से लेकर अगले पूरे दिन महिला यात्रियों के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी सफर किया जिससे जींद उपकेंद्र के राजस्व पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।
-- -- -- -- -- -
दिनांक-किलोमीटर तय किए-राजस्व
एक अगस्त-38194-823433 रुपये
दो अगस्त-32246-746380 रुपये
तीन अगस्त-35880-885751 रुपये
चार अगस्त-28273-779558 रुपये
पांच अगस्त-38028-1008169 रुपये
छह अगस्त-35203-844195 रुपये
सात अगस्त-35401-943435 रुपये
आठ अगस्त-29132-882471 रुपये
नौ अगस्त-37547-870234 रुपये
-- -- -- -- -- -रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 8 और 9 अगस्त को महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा सरकार की ओर से दी गई थी। दो दिन महिलाओं और बच्चों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई। महिलाओं और बच्चों के साथ उनके परिजन भी साथ में सफर कर रहे थे। ऐसे में जींद उपकेंद्र की आमदनी अन्य दिनों की तरह औसतन उतनी ही रही।
-जसमेर खटकड़, डीआई, जींद बस स्टैंड