फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four-year-old girl dies after coming under the car of the bridesmaids

बरातियों की गाड़ी के नीचे आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl dies after coming under the car of the bridesmaids
जींद। निडाना गांव में रविवार को बीबीपुर गांव से आई बरात की कार के नीचे आने से चार वर्षीय बच्ची आरजू की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को निडाना गांव में तीन बरात आई थी। जिसमें दिनभर गांव में ढोल-नगाड़े बजते देख बच्चे बरात को देख रहे थे। सायं के समय लड़की आरजू अपनी मां के साथ गांव से ही दूध लेकर आ रही थी। वह दूध लेकर सड़क किनारे खड़ी होकर सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक सेंट्रो गाड़ी ढिगाना गांव की तरफ से तेज गति में आई और सीधे आरजू व उसकी मां को टक्कर मार दी। इसमें दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने आरजू को मृत घोषित कर दिया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि आरजू की मां पिंकी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed