फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four-wheeler overturned, one killed, fellow injured

Sonipat News: फोर-व्हीलर पलटने से एक की मौत, साथी घायल

Tue, 11 Apr 2023 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four-wheeler overturned, one killed, fellow injured
फोर-व्हीलर पलटने से एक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

राई। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल चौक के पास फोर-व्हीलर (टाटा एस) पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनका चालक दोस्त घायल हो गए। कबीरपुर निवासी सोनू ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनका चाचा कृष्ण अपने दोस्त विक्की के साथ मुरथल गया था। विक्की फोर-व्हीलर चलाता है। वह उसमें कबाड़ लेकर आ रहे थे। उनके चाचा कृष्ण कबाड़ी के सामान के ऊपर बैठे थे। मुरथल चौक के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। जिसमें कृष्ण की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई थी। विक्की को गंभीर हालत के चलते रोहतक रेफर किया गया है।

मादक पदार्थ तस्करी में महिला गिरफ्तार
राई। मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से यूपी के जिला एटा के गांव मैरची फिलहाल कुंडली की रहने वाली राधा है। उसे लांडा कॉलोनी में चाय के खोखे के बाहर से पकड़ा है। वह चाय का खोखा खोलकर मादक पदार्थ तस्करी कर रही थी। आरोपी महिला के पास से पुलिस ने 304 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला गांजा दिल्ली के नरेला से लेकर आई थी।
विज्ञापन


किशोरी को बहकाकर ले जाने का आरोपी काबू
सोनीपत। थाना सिविल लाइन पुलिस ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर फिलहाल पटेल नगर सोनीपत का रहने वाला मनीष है। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र से किशोरी को बहकाकर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने 8 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी काबू
सोनीपत। थाना सेक्टर-27 पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला रामेश्वर है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की महिला ने 22 मार्च को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच अधिकारी देवेंद्र की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed