{"_id":"67f5891f2861888d380d3323","slug":"four-illegal-colonies-demolished-in-66-acres-in-makdauli-khurd-and-bhaiyapur-rohtak-news-c-17-roh1020-631244-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मकड़ौली खुर्द व भैयापुर में 6.6 एकड़ में चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मकड़ौली खुर्द व भैयापुर में 6.6 एकड़ में चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा
Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि जिले में अवैध कॉलोनी या निर्माण विकसित नहीं होने दिए जाएंगे। जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण या कॉलोनियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मकड़ौली खुर्द व भैयापुर में लगभग 6.6 एकड़ में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया। शिमली गांव में 60 मीटर हरित पट्टी में निर्मित किए गए अवैध निर्माण को भी गिराया गया।
धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इस अभियान के दौरान चार अवैध कॉलोनियों में कच्चा रोड नेटवर्क, 17 नींव, 4 चहारदीवारी को तोड़ा गया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपनी जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न राजस्व संपदाओं में चिह्नित की गई अवैध कॉलोनियों में किसी तरह की खरीद-फरोख्त न करें। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने कहा है कि आमजन अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।