फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Formula is effective, today even number of autos will run, drivers will see vaccine certificate

फार्मूला कारगर, आज चलेंगी सम संख्या की ऑटो, चालक देखेंगे वैक्सीन प्रमाण पत्र

Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Formula is effective, today even number of autos will run, drivers will see vaccine certificate
रोहतक। शहर में सोमवार से ऑटो के लिए लागू सम-विषम का फार्मूला कारगर रहा। सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद ज्यादातर समय शहर की सड़कों पर जाम नहीं लगा। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सम संख्या के 17 ऑटो का चालान किया। अब मंगलवार को सम संख्या के ऑटो चलेंगे। इसके अलावा न केवल ऑटो चालक को मास्क लगाना होगा, बल्कि ऑटो में सफर कर रहे सवारियों ने वेक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं या नहीं, इसकी जिम्मेदारी भी रहेगी।
विज्ञापन

शहर में पार्किंग स्थल के अभाव व बढ़ती वाहनों की संख्या के चलते अक्सर रोड जाम की समस्या रहती है। वाल्मीकि चौक से आंबेडकर चौक तक एलिवेटिड रोड बनने के बाद पुराने शहर में जाम की समस्या कम तो हुई है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हो पा रही है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर शहर में सम व विषय फार्मूले के तहत सोमवार से ऑटो का संचालन शुरू किया। पहले दिन विषम संख्या के ऑटो चले।
विज्ञापन

....
चालान काटते ही गायब हुए सम संख्या के ऑटो
फार्मूले के तहत सोमवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विषम संख्या के ऑटो का संचालन होना था, लेकिन पहला दिन होने के कारण सुबह-सुबह कुछ सम संख्या के ऑटो भी दिखाई दिए। ट्रैफिक पुलिस ने वाल्मीकि चौक से लेकर आंबेडकर चौक व दूसरी जगह जांच तेज की। शाम तक 17 ऑटो चालकों के चालान किए गए। चालान काटने की सूचना तेजी से फैल गई। इसके चलते सम संख्या के ऑटो चालक घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पुलिसकर्मी बोला, 40 प्रतिशत वाहन हुए कम
सोनीपत स्टैंड पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने बताया कि सोमवार को पूरे दिन स्टैंड पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहती थी, लेकिन फार्मूले के चलते चौक पर 40 प्रतिशत वाहन कम आए। इसके चलते जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। फार्मूला कारगर है, जिसे सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जाए।
---
सवारी ने वेक्सीन नहीं लगवा रखी तो जिम्मेदारी चालक की
वहीं, फिर से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते पुलिस प्रशासन ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि ऑटो चालक की जिम्मेदारी है कि वह सवारी से पूछे कि उसने कोरोना वेक्सीन का टीका लगवा रखा है या नहीं। अगर नहीं लगवाया हुआ तो ऑटो में न बैठाएं। साथ ही मास्क भी लगाना अनिवार्य है।
...
हर ऑटो पर लिखा जाएगा अब डायल 112
वहीं, पुलिस ने हिदायत दी है कि हर ऑटो के ऊपर पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 112 लिखा जाए। इस संबंध में एसपी उदय सिंह मीना ने आदेेश जारी कर दिए हैं। ताकि हर नागरिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे जागरूक हो सके। इसके अतिरिक्त सभी ऑटो चालक अपने ऑटो पर मास्क पहने व कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने के बारे में हिदायत लिखे या पोस्टर लिखवाएं।
वर्जन
सोमवार को विषम संख्या के ऑटो चले हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर सम संख्या के 17 ऑटो चालकों के चालान किए। साथ ही मास्क न लगाने वाले 34 लोगों पर 500-500 रुपये जुर्माना किया गया। मंगलवार को सम संख्या के ऑटो चलेंगे।

- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी
...........
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने सख्त गाइड लाइन जारी की है। ऑटो चालकों को हिदायत दी गई है कि वे उन्हीं सवारियों को बैठाएं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनाें डोज लगवा रखी हैं। साथ ही चालक के साथ-साथ सवारी द्वारा भी मास्क लगाना अनिवार्य है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed