फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former security guard commits suicide by shooting sister-in-law and aunt in Gandhara

गांधरा में सिक्योरिटी गार्ड ने भाभी व चाची को गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Former security guard commits suicide by shooting sister-in-law and aunt in Gandhara
गांधरा गांव में गोली चलने के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम व पुलिस। संवाद
सांपला के गांधरा गांव में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी भाभी व चाची को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली। वारदात क्यों अंजाम दी, इस पर खुलकर परिवार नहीं बोल रहा है। वह 15 दिन से गुमसुम दिखाई दे रहा था। पुलिस ने घायल महिला के पति कृष्ण के बयान पर मृतक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांधरा गांव निवासी कृष्ण कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। उसे सूचना मिली कि चाचा का लड़का रमेश (45) घर पर आया। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद उसकी पत्नी उर्मिला (48) को गोली मार दी। एक गोली उर्मिला के कान के पास तो दूसरी हथेली में लगी। चीखते हुए उर्मिला घर के बाहर गली में जान बचाने के लिए भागी। इसके बाद आरोपी रमेश गांव की महिला सरपंच के घर पहुंचा और सरपंच की सास चंद्रकला (60) के पेट व पैर में गोली मार दी। चंद्रकला आरोपी की रिश्ते में चाची है। इसके बाद परिवार की दूसरी महिलाएं चिल्लाई। इसके बाद रमेश ने खुद की कनपटी पर रिवॉल्वर रखी और ट्रिगर दबा दिया। वह मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल तीनों को परिजन पीजीआई लेकर दौड़े, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला उर्मिला व चंद्रकला की हालत खतरे से बाहर है। चंद्रकला को परिजन निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

वर्जन
प्रारंभिक जांच में ठोस कारण सामने नहीं आए हैं। इतना जरूर पता चला है कि आरोपी कई दिन से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो महिलाओं को गोली मार दी। इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
.....
दोनाें पक्ष एक ही परिवार से
अब तक की जांच में वारदात के पीछे के ठोस कारण सामने नहीं आ सके हैं। मृतक रमेश सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसके पास 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर था। परिजन बता रहे हैं कि वह 15 दिन से गुमसुम चल रहा था। शुक्रवार को पहले भाभी और फिर चाची चंद्रकला को गोली मारी। इसके बाद खुद की जान ले ली। दोनाें पक्ष एक ही परिवार से हैं। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर देसराज, प्रभारी सांपला थाना
महिला सरपंच के पति को कर रहा था दो दिन से फोन
गांधरा गांव में शुक्रवार को हुई घटना से ग्रामीण सकते में हैं। महिला सरपंच के पति सोनू का कहना है कि रमेश ने वीरवार व शुक्रवार की सुबह फोन कर मिलने की बात कही थी, लेकिन खेलों के आयोजन को लेकर वह व्यस्त था। जब वह घर नहीं आया तो आरोपी उसके घर आया और उसकी मां को गोली मार दी।

....
घटनास्थल पर मिली लोड पिस्तौल
पहले रमेश कुमार बहादुरगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की एक दुकान पर नौकरी करता था। ऐसे में उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर भी थी। दो गोली उसने अपनी भाभी उर्मिला व दो गोली महिला सरपंच की सास चंद्रकला पर चलाई हैं। जबकि एक गोली खुद को मार ली। जब पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो महिला सरपंच के घर के अंदर खून बिखरा मिला। नजदीक पिस्तौल पड़ी थी। पिस्तौल के अंदर एक कारतूस व एक खोल भी बरामद हुआ।

गोली लगने से पीजीआई में भर्ती घायल उर्मिला।  संवाद

गोली लगने से पीजीआई में भर्ती घायल उर्मिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed