फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former minister Jaynarayan Khundia passed away

Rohtak News: पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया का निधन

Fri, 21 Apr 2023 03:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Former minister Jaynarayan Khundia passed away
पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया । फाइल फोटो
रोहतक। पीजीआई में उपचाराधीन पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया का वीरवार को निधन हो गया। वे आईसीयू में उपचाराधीन थे। इनकी पार्थिव देह का शुक्रवार सुबह 10 बजे गरनावठी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कलानौर से दो बार विधायक रहे खुंडिया 1972 में जनसंघ से जुड़े बाद में भाजपा का अंग बने रहे। गरनावठी निवासी करीब 80 वर्षीय जयनारायण खुंडिया का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। इसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। वीरवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।जाने
विज्ञापन


वर्ष 1987 में मंत्री बने थे जयनारायण
जयनारायण खुंडिया वर्ष 1972 में जनसंघ से जुड़े थे। वर्ष 1977 में कलानौर से चुनाव लड़ा व जीत हासिल की। वर्ष 1987 में वे न केवल विधायक बने, बल्कि सरकार में शहरी निकाय मंत्री भी रहे। इसके बाद आखिरी बार उन्होंने वर्ष 2009 में बवानीखेड़ा से चुनाव लड़ा । इसमें वे हार गए थे। पार्टी में वे राष्ट्रीय परिषद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के उपाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शोक की लहर
पूर्व मंत्री के निधन की खबर कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गई। सोशल मीडिया पर भी उनके निधन के शोक संदेश शाम से ही अपडेट होने लगे। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed