फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former INLD MLA from Narwana Pirthi Nambardar joins BJP

Rohtak News: नरवाना से इनेलो के पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार भाजपा में शामिल

Fri, 20 Sep 2024 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former INLD MLA from Narwana Pirthi Nambardar joins BJP
रोहतक। नरवाना से इनेलो के दो बार विधायक रहे पिरथी नंबरदार वीरवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में नंबरदार व उनके समर्थकों को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन करवाई। मौके पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, उनके दम पर ही लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं पिरथी नंबरदार ने भी बड़ौली और मनोहर लाल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता नरवाना में भाजपा प्रत्याशी को बहुमत के साथ जीताकर विधानसभा भेजेंगे। नंबरदार के साथ एससी सेल के जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह, संजय कालवन, एएमपी कालवन, सुनील कालवन, विरेंद्र, राजीव शर्मा, सतीश, काला, सुखविन्द्र, बलिन्द्र, अमित, मोनू, पवन, राममेहर भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed