फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda verbally attacked the BJP-JJP government

Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- भाजपा-जजपा राज में शिक्षक व मिड डे मील कार्यकर्ता वेतन को तरसे

Tue, 09 May 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 12:46 AM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि खिलाड़ी राजनीति से ऊपर है। सभी को उनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। इसे निभाने में कांग्रेस पूरी तरह सक्षम है।

विज्ञापन
Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda verbally attacked the BJP-JJP government
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा-जजपा राज में सभी आहत हैं। शिक्षक से लेकर मिड-डे मील कार्यकर्ता तक वेतन को तरस रहे हैं। इन्हें तीन-तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इनके लिए परिवार का भरण पोषण तक मुश्किल हो गया है। सरकार इस ओर से निश्चिंत बनी हुई है। कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निश्चित तौर पर पूरा करती है। पार्टी मेनिफेस्टो में किया गया अपना एक-एक वादा निभाया जाएगा। सरकार की कुनीतियों से आहत जनता ने गठबंधन को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनाने की ठानी है। यह दावा किया है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने। वह रोहतक में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन से लेकर गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने समेत तमाम वादों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने इससे पहले भी यह करके दिखाया है। तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बावजूद कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा विकास के हर पैमाने पर पूरे देश में नंबर वन था।
विज्ञापन


वर्ष 2005 में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन महज 200 रुपये थी। इसे तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कई गुना बढ़ाया। इसके उलट बीजेपी-जेजेपी सरकार नौ साल में बुढ़ापा पेंशन दोगुना भी नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी होती है। इसे निभाने में कांग्रेस पूरी तरह सक्षम है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के सवाल के जवाब में उन्होंने एक बार फिर उनके प्रति अपना समर्थन जताया। कहा कि खिलाड़ी राजनीति से ऊपर हैं। सभी को उनका समर्थन करना चाहिए ताकि देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को न्याय मिल सके।


एडेड स्कूल-कॉलेजों के मामले में कहा कि पिछले छह महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। मिड-डे मील वर्कर्स को तीन माह से मानदेय का इंतजार है। सरकार इन्हें सड़क पर आने के लिए मजबूर कर रही है। किसानों को एमएसपी देने में भी सरकार नाकाम साबित हुई है। इस बार 5450 रुपए एमएसपी वाली सरसों चार हजार से भी कम के रेट पर बिकी है। सरकार ने सरसों की खरीद नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed