फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda held a press conference in Rohtak

Rajyasabha Election: विधायक का वोट रद्द होने पर बोले पूर्व CM हुड्डा, कहा- काउंटिंग एजेंट को MLA का बैलेट नंबर पता है

Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
सार

रोहतक में प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से राहुल गांधी पर कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस पूरी मजबूती से राहुल गांधी के साथ खड़ी है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda held a press conference in Rohtak
प्रेसवार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से राहुल गांधी पर कार्रवाई कर रही है। हमें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। कांग्रेस पुरजोर तरीके से राहुल गांधी के साथ खड़ी है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के किस विधायक का वोट रद्द हुआ पार्टी इसकी छानबीन कर रही है। यह कहना है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे सोमवार को रोहतक में डी-पार्क स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी नतीजे पर मंथन कर रही है। छानबीन की जा रही है कि किस कांग्रेस विधायक का वोट रद्द हुआ। कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट को उस विधायक का बैलेट नंबर पता है। पार्टी इस मामले में कोई कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव में धन बल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि खुद निर्दलीय विधायक व इनेलो विधायक ने खरीद-फरोख्त की बात कही है। इसके बावजूद खरीद फरोख्त का आरोप लगाने वाले एमएलए ने उसी उम्मीदवार को अपना वोट दे दिया। विधायक खरीद-फरोख्त करके अपना वोट तो बेच सकता है लेकिन जिस जनता ने उसे चुनकर भेजा है, उसको नहीं बेच सकते। ऐसे विधायकों पर जनता की नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद के सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे भ्रष्ट सरकार नहीं आई। इस सरकार में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं लेकिन न सही तरीके से जांच होती है और न ही किसी बड़ी मछली पर कार्रवाई की जाती है। 


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास पूरे कार्यकाल में गिनवाने लायक कोई काम नहीं है। सरकार कभी जिले, कभी सड़क तो कभी गांव का नाम बदलकर कार्यकाल पूरा कर रही है। यह सिर्फ बदला बदली की सरकार है। इस मौके पर विधायक बीबी बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संतकुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed