{"_id":"64c0c2b148f487529f0d7994","slug":"former-cm-reached-among-the-villagers-to-share-the-pain-of-waterlogging-in-rohtak-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जलभराव का दर्द साझा करने ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम, किसानों से फसलों का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: जलभराव का दर्द साझा करने ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम, किसानों से फसलों का हाल जाना
Wed, 26 Jul 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:22 PM IST
सार
पूर्व सीएम शहर का हाल जानने निकले। शहर के कुछ इलाकों में लोगों से बात कर स्थिति जानी। इसके बाद वे ग्रामीण इलाकों का दौरा करने के लिए रवाना हुए। पहले मकडोली कला पहुंचे। यहां बारिश से डूबे खेतों का हाल देख किसानों के प्रति चिंता जताई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में बारिश से बनी जलभराव की स्थिति लोगों की परेशानी बन गई है। इनका दर्द जानने के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रामीणों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
हाल देख किसानों के प्रति चिंता जताई
बुधवार सुबह पूर्व सीएम शहर का हाल जानने निकले। शहर के कुछ इलाकों में लोगों से बात कर स्थिति जानी। इसके बाद वे ग्रामीण इलाकों का दौरा करने के लिए रवाना हुए। पहले मकडोली कला पहुंचे। यहां बारिश से डूबे खेतों का हाल देख किसानों के प्रति चिंता जताई। जलभराव के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। गांव में भी पानी जमा होने से लोग परेशान नजर आए। इसके बाद वे अन्य गावों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन