Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Forest department will distribute six lakh saplings

Rohtak News: छह लाख पौधे बाटेगा वन विभाग

Tue, 18 Apr 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Forest department will distribute six lakh saplings
रोहतक। वन विभाग जल्द ही शिक्षण संस्थानों व अलग अलग ग्राम पंचायतों में छह लाख से ज्यादा के पौधे लगाने व बांटने जा रहा है। जिससे अलग-अलग जगहों पर खाली पड़े क्षेत्र में पौधे लगाकर हरा भरा किया जाएगा। विभाग की तरफ से चल रहे ई-पौधशाला एप के माध्यम से एक व्यक्ति अपनी मनपसंद के पांच पौधे निशुल्क मंगवा सकता है। व्यक्ति को एप के माध्यम से अपना डाटा भरना होगा और वह पांच पौधे निशुल्क मंगवा सकता है।
विज्ञापन

जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा शहर का क्षेत्र, शिक्षण संस्थान समेत गांव के तालाब, बणी समेत अन्य खाली पड़ी जगहों पर पौधे लगाकर उसे हरा भरा किया जाएगा। ताकि ऑक्सीजन की कमी भी न रहे और चारों तरफ हरियाली हो। इसकी देखभाल के लिए अलग से टीम तैयार की जाएगी। जो हर दिन उनमें पानी डालेगा और जहां पर टी गार्ड की जरूरत होगी, वहां पर तुरंत पौधों की सुरक्षा के लिए टीगार्ड लगा दिया जाएगा। जलशक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को चार लाख पौधे बांटे जाएंगे। ऐसे में वन विभाग अलग अलग ग्राम पंचायतों से बैठक कर गांवों के तालाबों व वहां पर सूनी जगह जैैसे बणी में पौधे लगाकर उनको हरा-भरा किया जाएगा। अगर तालाब के किनारे कच्चे पड़े है तो उन्हें पक्का भी करवा दिया जाएगा ताकि मिट्टी का कटाव न हो सके।
विज्ञापन


अमृत वन के तहत लगाए जाएंगे पौधे
अमृत वन के तहत पांच पांच एकड़ में जसिया गांव व फरमाणा खास में कृष्ण कदम, पीपल व बरगद के पौधे लगाए जाएंगे। जगह को लेकर गांव के सरपंचों से बैठक की गई और उनकी तरफ से प्रस्ताव आना शेष है। जल्द ही प्रस्ताव आने के बाद वहां पर चयनित की गई जगहों पर पौधे रोपने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगर कहीं पर एक पेड़ किसी कारणवश काट दिया जाता है तो उसकी जगह वन विभाग दोगुना पौधे रोपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन इंडिया मिशन के तहत भी बांटे जाएंगे पौधे
सरकार के तहत जिले में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत गांव, शहर व स्कूल के छात्रों को भी अलग अलग तरह के पौधे बांटे जाएंगे। यहीं नहीं पौधे देने के बाद उन्हें इनके महत्व के बारे में बताया व जागरूक किया जाएगा। उसकी देखभाल के लिए भी छात्राओं को उसके बारे में बताया जाएगा। ताकि स्कूल के छात्र आसपास के लोगों व युवाओं को भी जागरूक कर सके।


शीशम, सफेदा, जामुन समेत विभिन्न तरह के पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। जल्द ही अमृत वन के तहत पांच पांच एकड़ में पीपल, बरगद व धार्मिक भावनाओं से सबंधित पौधे रोपणे का कार्य किया जाएगा।
- रेणुबाला, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed