फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Focus on studies along with time management is necessary for success

Rohtak News: कामयाबी के लिए समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई पर फोकस जरूरी

Fri, 30 Aug 2024 03:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Focus on studies along with time management is necessary for success
29सीटीके13- गौड कॉलेज में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में उप​स्थित विद्यार्थी व ​शिक्षक। स्रोत: कॉ
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में वीरवार को दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। पहले दिन बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रोग्राम में नए विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। मंच संचालन डॉ. पिंकी चौहान ने किया। प्राचार्य व संस्थान के पदेन सचिव डाॅ. जयपाल शर्मा मुख्यातिथि रहे। प्राचार्य ने नवआगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि जो आपके अभिभावकों ने सपने संजोए हैं, उन्हें पूरी मेहनत और लगन से साकार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को कामयाबी के लिए समय प्रबंध के साथ पढ़ाई पर फोकस करने के लिए कहा। इंडक्शन प्रोग्राम में विभिन्न समिति के प्रभारियों ने विस्तृत जानकारी दी। इसमें एनसीसी इंचार्ज मेजर दलबीर कौशिक,सांस्कृतिक समिति इंचार्ज डॉ. सुखदेव शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र शर्मा, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. कपिल कौशिक, महिला प्रकोष्ठ और नई शिक्षा नीति इंचार्ज डॉ. मंजू शर्मा, रेड रिब्बन क्लब इंचार्ज डॉ. मनीषा खासा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. ललित शर्मा, स्कॉलरशिप व लीगल लिट्रेसी इंचार्ज डॉ. पिंकी चौहान, खेल प्रकोष्ठ आशु शर्मा, बस पास और पुस्तकालय संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. तरुण वत्स, डॉ. मनीषा कौशिक, एनएसएस अधिकारी डॉ. सीमा अत्री, डॉ. सोनिया शर्मा और पूर्व छात्र अभिनेता कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed