फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five city buses will run in the first week of April

अप्रैल के पहले सप्ताह में दौड़ेंगी शहर में पांच सिटी बस

Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five city buses will run in the first week of April
शहर में मार्च माह के आखिरी सप्ताह या अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में सीएनजी युक्त सिटी बस दौड़ती नजर आएंगी। सिटी बसों का किराया ऑटो से पांच रुपये कम यानि 10 रुपये वसूला जाएगा। सोमवार को मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में एलओ ब्रांच ने एजेंसी फाइनल कर यह दावा किया। सिटी बस सेवा से न केवल सिटीजन को राहत मिलेगी, बल्कि नगर निगम को प्रति माह 11 हजार रुपये की आमदनी भी होगी। हालांकि निगम की ओर शर्त लगाई गई है कि बस में कोई भी पास या स्टाफ मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

सीधे पब्लिक द्वारा चुने गए मेयर मनमोहन गोयल ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कहा था कि शहर में सिटी बस सेवा चालू करना उनका सपना है। गोयल ने इसके लिए लगातार प्रयास किया। छह माह पहले हाउस में प्रस्ताव पास कराया गया। फरवरी माह में टेंडर कॉल किए गए, क्योंकि निगम के पास ज्यादा फंड नहीं है। ऐसे में किसी एजेंसी को ठेका देकर बस चलवाने का निर्णय लिया गया। निगम की एलओ ब्रांच द्वारा खोले गए टेंडर में तीन एजेंसी ने हिस्सा लिया, जिसमें हर एजेंसी ने निगम को 10 हजार रुपये प्रति माह किराया देने का निर्णय लिया। मामले में पेंच फंसने पर सोमवार को डाक्टर राजपाल देसवाल की एजेंसी ने एक हजार ज्यादा किराया देने का निर्णय लिया। इसके बाद एजेंसी को निगम ने बस चलाने का परमिट दे दिया। एजेंसी को निगम की तरफ से ऑन रिकार्ड तीन माह के अंदर बस सेवा शुरू करने के लिए कहा है। हालांकि बस संचालक ने मार्च माह के आखिरी या अप्रैल माह के पहले सप्ताह में बस चलाने का भरोसा जताया है।
विज्ञापन

शहर में 10 हजार वैध-अवैध ऑटो
शहर में करीब 10 हजार वैध व अवैध ऑटो चल रहे हैं। ऑटो चालक शहर में एक किलोमीटर की दूरी का भी 15 रुपये प्रति सवारी किराया वसूल करते हैं। जबकि रात को किराया 20 रुपये तक पहुंच जाता है। निगम की तरफ से सीएनसी युक्त बसों में किराया 10 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रूट पर पहले तीन माह एक-एक, फिर चलाई जाएंगी चार-चार बसें
निगम द्वारा तय शर्त के तहत शहर में पांच रूट तय किए गए हैं। इन पर ट्रायल के तौर पर पहले तीन माह एक-एक बस चलेगी। प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो हर रूट पर चार बस चलाई जाएंगी।
ये रहेंगे रूट व ठहराव
रूट-1 : नया बस स्टैंड से हिसार बाईपास चौक
वाया : शीला बाईपास, दिल्ली बाईपास, एमडीयू, पीजीआईएमएस, अशोक चौक, आंबेडकर चौक, छोटूराम चौक, शांतमई चौक व पुराना बस स्टैंड
रूट-2 : नया बस स्टैंड से जींद बाईपास चौक
वाया : शीला बाईपास, दिल्ली बाईपास, एमडीयू, पीजीआईएमएस, अशोका चौक, ओल्ड आईटीआई, झज्जर चुंगी, काठमंडी, रेलवे स्टेशन, शांतमई चौक, पुराना गोहाना अड्डा व माता दरवाजा चौक
रूट-3 : नया बस स्टैंड से सुनारिया जेल
वाया : सुखपुरा चौक, ओल्ड गोहाना अड्डा, झज्जर रोड, रेलवे स्टेशन, काठमंडी, झज्जर चुंगी, सुनारिया चौक व सुनारिया कलां।
रूट-4 : बोहर से हिसार बाईपास चौक
वाया : शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड, आंबेडकर चौक, शांतमई चौक, भिवानी स्टैंड व पुराना बस स्टैंड
रूट-5 : बलियाणा से जींद बाईपास
वाया : खेड़ी साध, आईएमटी चौक, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, दिल्ली बाईपास चौक, एमडीयू, पीजीआईएमएस, अशोक चौक, आंबेडकर चौक, पुराना गोहाना अड्डा व माता दरवाजा चौक
अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शहर के अंदर सीएनजी युक्त सिटी बस सेवा शुरू हो जाएगा। इसके लिए निजी एजेंसी फाइनल कर दी गई है। पहले चरण में पांच रूट पर एक-एक बस चलेंगी। प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो हर रूट पर चार-चार बस चलाई जाएंगी।

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
निगम के गांव बलियाणा से रोहतक शहर में किराया 10 रुपये कम है। क्योंकि गांव से जींद बाईपास की दूरी 20 किलोमीटर हो जाएगी। निगम प्रशासन से बलियाना गांव से किराया बढ़ाने की मांग की जाएगी। दूसरा, निगम की शर्तों के तहत कोई स्टॉफ या किसी भी तरह का पास मान्य नहीं होगा।
- डॉ. राजपाल देशवाल, सिटी बस संचालक नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed