{"_id":"61f59b5f71e87f5b6a322577","slug":"five-arrested-for-assaulting-mahendragarh-s-je-and-his-associates-rohtak-news-rtk636970296","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ के जेई व उसके साथियों से मारपीट के आरोप पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ के जेई व उसके साथियों से मारपीट के आरोप पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। तीन दिन पहले जींद रोड पर ओवरटेक करते समय महेंद्रगढ़ में पंचायतीराज विभाग में जेई व उसके साथियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी मंजीत निवासी गांव धनाना जिला सोनीपत हाल किरायेदार कैलाश कॉलोनी, रोहित निवासी गांव मदीना, मंजीत निवासी गांव गिरावड़ हाल में सूर्य नगर हिसार रोड, धर्मबीर निवासी गांव बहु अकबरपुर हाल शास्त्री नगर हिसार रोड व विश्वास सिंधू निवासी कौंथ कलां जिला हिसार हाल किरायेदार राजेन्द्र नगर गोहाना रोड रोहतक को सुखपुरा चौक रोहतक से गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि रविन्द्र निवासी गांव सुल्तानपुर दिल्ली हाल बीएमजी सिटी कॉलोनी, रेवाड़ी ने शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त के घर जींद गया हुआ था। जींद से वापस रेवाड़ी लौटते समय लाखनमाजरा के पास कार सवार युवकों से ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने टिटौली के पास ढाबा के पास ओवरटेक करके कार रुकवा ली। इसके बाद न केवल गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, बल्कि डंडे व रॉड से चोटें मारी। दी शिकायत में 80 हजार रुपये ले जाने की बात भी कही थी, लेकिन जांच में पैसे ले जाने की बात सामने नहीं आई। टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी सोमबीर के नेतृत्व में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।