{"_id":"61200a728ebc3e79a91394e3","slug":"first-the-bike-rider-collided-with-the-car-then-snatched-one-lakh-rupees-rohtak-news-rtk621505248","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर छीने एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर छीने एक लाख रुपये
विज्ञापन
शहर के आजादगढ़ में कार की टक्कर मारकर बाइक सवार दुकानदार से चार युवक एक लाख रुपये छीनकर ले गए। घायल ने अपनी ससुराल पक्ष पर शक व्यक्त किया है। पुलिस मामले को आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक हुमायूंपुर गांव निवासी रोहित ने दी शिकायत में बताया कि उसकी आजादगढ़ में सप्लीमेंट की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे सामान खरीदने के लिए अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक पर जा रहा था। गली में सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार में से चार युवक उतरे और उसके सिर में पिस्तौल के पिछले हिस्से से मारा। इसके बाद सरियों से हमला कर दिया। युवक एक लाख रुपये की नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जाते समय धमकी दी कि अबकी बार तो बच गया, आगे नहीं बचेगा। वह बेहोश हो गया। घायल का कहना है कि उसे शक है कि वारदात में ससुराल वालों का हाथ है, क्योंकि जाते समय हमलावर कह रहे थे कि उन्हें उसकी ससुराल वालों ने भेजा है।
युवक के बयान पर हमलाकर पैसे छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। आपसी झगड़े की संभावना से इनकार नहीं किया जा सका। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
- इंस्पेक्टर प्रलाहद सिंह, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट