फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First ate food in marriage, then shot the bride going to her in-laws' house

शादी में पहले खाना खाया, फिर ससुराल जा रही दुल्हन को मारी गोलियां

Fri, 03 Dec 2021 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
First ate food in marriage, then shot the bride going to her in-laws' house
रोहतक के भाली आनंदपुर गांव में दूल्हा मोहन की पत्नी तनिष्का को गोली मारे जाने के बाद वीरवार को घर ?
सांपला के युवक ने अपने साथियों के साथ पहले शादी समारोह में खाना खाया। इसके बाद रंजिश रखते हुए विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को पांच गोलियां मारी थीं। पहले समुदाय विशेष के युवक ने दुल्हन की गाड़ी का पीछा किया और रास्ते में गाड़ी रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल दुल्हन पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक सांपला निवासी साहिल सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भाली आनंदपुर निवासी 26 वर्षीय मोहन ने दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर को उसकी शादी सांपला निवासी तनिष्का के साथ हुई। शादी के बाद रात को करीब साढ़े 10 बजे सांपला से गांव के लिए चले। उसका चचेरा भाई सुनील कार चला रहा था। आगे उसका साला उज्ज्वल और पीछे वह तथा उसकी पत्नी तनिष्का बैठी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव में शिव मंदिर के सामने पहुंचे। तभी पीछे से ओवरटेक करके इनोवा गाड़ी आई और चालक ने कार के आगे अड़ा दी। इनोवा से दो युवक हाथों में पिस्तौल लेकर उतरे। आते ही एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली, जबकि दूसरे ने पीछे बैठी दुल्हन को एक गोली मार दी। इसके बाद अगली गोली चलाने से पहले दूल्हे, उसके भाई व दुल्हन के भाई को कार से नीचे उतारकर साइड में खड़ा कर दिया । फिर दोनों तरफ से खिड़की खोलकर दोनाें युवकों ने दुल्हन को पांच गोलियां मारीं। हवाई फायर करते हुए हमलावर दुल्हन के जेठ सुनील की सोने की चेन तोड़कर इनोवा में सवार होकर भाग गए। गंभीर हालत में दुल्हन को पीजीआई में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के बयान पर सांपला निवासी साहिल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

............
जल्द काबू होंगे आरोपी, गाड़ी बरामद : एसपी
दुल्हन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों की शनाख्त कर ली। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी व उसके साथियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावरों द्वारा प्रयुक्त की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed