फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firing-threat...if you fill the contract form then you will be responsible for your death.

Rohtak News: फायरिंग-धमकी...ठेके का फाॅर्म भरा तो मौत का जिम्मेदार खुद

Wed, 21 May 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 21 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Firing-threat...if you fill the contract form then you will be responsible for your death.
20सीटीके27....महम में ठेके पर फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा चिपकाया गया पोस्टर। स्रोत: पुलिस
रोहतक/महम। शराब की दुकान का ठेका लेने के लिए बाइक सवार दो बदमाशों ने महम के नया बस स्टैंड के पास शराब के ठेके पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पोस्टर (पर्चा) भी चस्पा किया। इसमें लिखा था कि शराब ठेके के लिए अगर कोई फाॅर्म भरेगा तो अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग की बात तो कबूली है, लेकिन किसी पर्चे की जानकारी होने से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को महम के नया बस स्टैंड चौक स्थित शराब ठेके पर एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने पहले पोस्टर चस्पा किया और फिर दुकान की दीवार पर गोली चलाई। दुकान पर फायरिंग करने पर सेल्समैन रामवतार और वहां पर मौजूद लाेग जान बचाने के लिए भागे। इसके बाद बाइक सवार बदमाश चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने देखा कि दुकान पर चस्पा पोस्टर में लिखा- राम-राम सारे भाइयां नै, सारे ठेकेदारों से रिक्वेस्ट है कि वे ठेकों पर फाॅर्म न लगाएं। अगर कोई फाॅर्म लगाता है तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा। जय बजरंगी बली और निवेदक में सुमित उर्फ छोटा समानिया लिखा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात की सूचना पर महम पुलिस शराब ठेके पर पहुंची और सबसे पहले पोस्टर को फाड़कर गाड़ी में रख लिया। इसके बाद मौके पर पड़ा खोखा बरामद किया। ठेका सेल्समैन राम अवतार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

-------------

शराब ठेके पर फायरिंग हुई है और कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ है। हालांकि, पोस्टर पर धमकी जैसी जानकारी नहीं मिली है। फायरिंग का केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई है।


- सत्यपाल, महम थाना प्रभारी।

20सीटीके27....महम में ठेके पर फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा चिपकाया गया पोस्टर। स्रोत: पुलिस

20सीटीके27....महम में ठेके पर फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा चिपकाया गया पोस्टर। स्रोत: पुलिस

20सीटीके27....महम में ठेके पर फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा चिपकाया गया पोस्टर। स्रोत: पुलिस

20सीटीके27....महम में ठेके पर फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा चिपकाया गया पोस्टर। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed