{"_id":"d7c60285a737fbf9e58a94a373298252","slug":"firing-in-mdu-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका नहीं मिल रहा था, गोली तो पहले ही मार देता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका नहीं मिल रहा था, गोली तो पहले ही मार देता
रोहतक/ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में होटल टूरिज्म एवं मैनेजमेंट विभाग के निदेशक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी छात्र को पुलिस ने इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पीजीआई में उपचाराधीन निदेशक की हालत स्थिर बनी हुई है।
निदेशक को आईसीयू में रखा गया है। घटना के विरोध में एमडीयू के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने मंगलवार को हड़ताल रखी, जिससे कामकाज प्रभावित रहा।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकारा कि वह विभाग द्वारा बार-बार फेल किए जाने से खफा था और इसी के चलते निदेशक पर गोली चलाई।
वेदेंद्र ने बताया कि कई दिन पहले ही वह निदेशक को गोली मारने का मन बना चुका था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था।
सोमवार को वह सुबह ही एमडीयू पहुंच गया था। जब निदेशक अपने कार्यालय में आए तो उसने पहले जाकर देखा। अकेले होने पर वह डॉ. दहिया के कार्यालय में पहुंचा और फायर कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह अर्बन एस्टेट पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी छात्र वेेदेंद्र को अदालत में पेश किया।
पुलिस ने अदालत में अर्जी दी कि आरोपी से इस मामले में तथ्य जुटाने हैं और घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करना है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
निदेशक पर 12 बोर के देसी पिस्तौल से गोली चलाई गई थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर छात्र के पास देसी पिस्तौल कहां से आया।
अभी पिस्तौल की बरामदगी नहीं हुई। वारदात के बाद आरोपी छात्र ने पिस्तौल को कहीं छुपा रखा है। सीन ऑफ क्राइम की रिपोर्ट के अनुसार छात्र ने नजदीक से ही निदेशक पर गोली चलाई है।
देर रात तक चला आपरेशन
पीजीआई में भर्ती डॉ. आशीष दहिया का देर रात डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा आपरेशन किया गया। डॉ. दहिया को पेट और जांघ में गोली लगी थी।
पेट में जो गोली लगी थी उसकी वजह से किडनी को कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। आपरेशन के दौरान दोनों गोली को निकाल लिया गया। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
विश्वविद्यालय परिसर में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने कहा कि मदवि प्रशासन आईएचटीएम निदेशक डॉ. आशीष दहिया के इलाज में कोई कसर नहीं छोडे़गा।
साथ ही, विश्वविद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का हर संभव प्रयास करेगा। वे मंगलवार को विश्वविद्यालय के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।
चहल ने कहा कि वे पीजीआई में उपचाराधीन डॉ. दहिया की स्थिति पर पीजीआई के कुलपति डॉ. एसएस सांगवान से निरंतर संपर्क में है।
जो भी चिकित्सा संबंधित जरूरत है, उस पर निर्णय विशेषज्ञों की राय से लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में कोई कसर नहीं छोडे़गा।
कुलपति चहल ने कहा कि परिसर में हर कर्मी-शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मी और विद्यार्थियों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से पहचान पत्र साथ रखना होगा।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े उपाय किए जाएंगे। कुलपति चहल ने बताया कि विश्वविद्यालय में सुरक्षा निदेशिका जारी की जाएगी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।