फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firefighters demonstrated

Rohtak News: अग्निशमन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 08 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Firefighters demonstrated
5-फायर स्टेशन में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का पुतला दहन कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत कर
रोहतक। फायर विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए जाने पर कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया व उद्योग मंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित शाखा अग्निशमन विभाग हरियाणा के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि भाजपा सरकार के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की ओर से फायर विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया गया। चेतावनी दी कि समय रहते मंत्री फायर विभाग के कर्मचारी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर खेद व्यक्त करें, अन्यथा हड़ताल भी हो सकती है।
विज्ञापन

प्रर्दशन की अध्यक्षता फायर विभाग यूनियन हरियाणा के उपप्रधान अरुण कुमार ने की। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा अग्निशमन यूनियन की जिला इकाई के प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल 12 फरवरी को होगी और कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के जिला कैशियर सुरेंद्र दलाल, सुरजीत, राजेश कुमार, जसवीर नांदल, जयवीर, सतबीर, सोनू, हरिओम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed