फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in Pizza shop due to short circuit, damage in other shops as well

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से पिज्जा दुकान में लगी आग, अन्य दुकानों में भी नुकसान

Tue, 11 Apr 2023 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fire in Pizza shop due to short circuit, damage in other shops as well
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के सामने रविवार रात करीब 9.45 बजे शॉर्ट सर्किट से पिज्जा की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह से जल गया। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक अंदर रखा सामान जल चुका था। आस-पास के लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। हादसे की वजह से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक यशपाल ने बताया कि बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के सामने रात करीब 9.45 बजे पिज्जा की दुकान के अंदर बिजली की फिटिंग में अचानक स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग से दुकान में आग लग गई। बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण उसमें पानी डाल आग बुझाना संभव नहीं था। बिजली विभाग को फोन किया गया। जब तक बिजली विभाग की तरफ से पावर सप्लाई बंद की गई, तब तक आग भड़क चुकी थी। साथ ही दमकल विभाग को फोन पर सूचना दी गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

चार दुकानों में बिजली के उपकरण जले
दुकानदारों के अनुसार बिजली की वॉल्ट कम-ज्यादा हो रही थी, जिसकी वजह से आग लगी है। पिज्जा की दुकान के पास लगी आशीष, राहुल, प्रवीन व अजित की दुकान में भी इनवर्टर, फ्रिज, एसी व अन्य उपकरण जल गए हैं। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। दमकल कर्मचारी रमेश ने बताया कि रविवार रात करीब 9.45 बजे सूचना मिली थी कि बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के सामने दुकान में आग लग गई है। टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, दुकान जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed