फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire in clothes shop near Bajrang Bhawan, goods worth lakhs burnt

बजरंग भवन के पास कपड़े की दुकान में आग, लाखों का सामान जला

Fri, 12 Feb 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fire in clothes shop near Bajrang Bhawan, goods worth lakhs burnt
बजरंग भवन फाटक के पास एक दुकान में लगी आग बुझाते फायरब्रिगेड के कर्मचारी।
रोहतक। शहर के बजरंग भवन के पास सिविल रोड स्थित कपड़े की दुकान में वीरवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुभाष नगर में किराए पर रह रहे अमनदीप ने बताया कि उसकी कपड़े व टेलरिंग की सिविल रोड पर दुकान है। एक तरफ जहां कपड़ों की सिलाई करते थे, दूसरी तरफ कपड़ा भी बेचा जाता था। शादियों का सीजन देखते हुए 10 दिन पहले ही 2 लाख रुपये का माल दिल्ली से लेकर आए थे। साथ ही ग्राहकों के लहंगे व दूसरे महंगे कपड़े भी दुकान में रखे थे। वीरवार सुबह करीब पौने 10 बजे दुकान पर पहुंचा। जाते ही दुकान की बिजली सप्लाई चालू करने के लिए मुख्य स्वीच ऑन किया। ऑन करते ही प्लग में चिंगारी उठने लगी। जो नीचे रखी इनवर्टर की बैटरी पर गिर गई। इससे बैटरी भी चिंगारी निकलने लगी। देखते देखते आग कपड़ों में फैल गई। एसी से लेकर दुकान में रखी सिलाई मशीन, कपड़े के बंडल व दूसरा सामान जलने लगा। वह आग बुझाने के लिए कुछ नहीं कर सका। दुकान से धुआं उठता देखकर सड़क के बाहर लोग एकत्रित हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। सड़क पर जाम की स्थिति न बन जाए, इसके लिए पुलिस ने वाहनों को हादसा स्थल के बाहर रुकने नहीं दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

---
दुकानदार बोला, अग्निशमन सिलेंडर होता तो बचा जाता नुकसान से
सुबह उसके सामने ही दुकान में आग लगी। देखते-देखते लाखों रुपये का कपड़ा व सामान जलकर राख हो गया। कुछ भी नहीं बचा। अगर उसके हाथ में उस समय आग बुझाने के लिए अग्निशमन सिलेंडर होता तो आगजनी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता था, लेकिन किस्मत में कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed