{"_id":"612d22328ebc3e79d268e995","slug":"fire-in-atm-booth-due-to-short-circuit-chaos-ensues-rohtak-news-rtk6224799199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
वैश्य कॉलेज के पास पंजाब नैशनल बैक के एटीएम बूथ में लगी आग । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास पीएनबी के एटीएम बूथ में सोमवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। लपटें उठने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान रेलकर्मियों ने चार फायर स्टिंग्युसर (अग्निशमनक) का उपयोग करके आग को फैलने से रोके रखा। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीएनबी के सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी टीएस राणा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से एटीएम में रखे रुपयों के जलने अथवा सुरक्षित होने का पता मंगलवार को चल सकेगा।
रेलवे स्टेशन के पास वैश्य कॉलेज कॉम्प्लेक्स में पीएनबी की शाखा है। इससे चंद कदम की दूरी पर इसका एक एटीएम बूथ भी है। प्रत्यक्षदर्शी सचिन ने बताया कि दोपहर में वह एटीएम बूथ के पास से गुजर रहा था। उसने देखा कि बूथ से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत ही अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आग और भड़क गई। एटीएम बूथ में आग लगने की जानकारी पर रेलकर्मी मौके पर फायर स्टिंग्युसर लेकर पहुंचे। इससे उन्होंने आग बढ़ने पर कुछ देर तक अंकुश लगाए रखा। कुछ ही देर में दमकलकर्मी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।
आग लगने की जानकारी मिलने पर पीएनबी के सीनियर मैनेजर सिक्यरिटी टीएस राणा पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम बूथ की पूरी फर्निशिंग, दो एसी जलकर नष्ट हो चुके हैं। एटीएम का ऊपरी हिस्सा पूरा जल गया है। एटीएम की चेस्ट सही मिली है, मगर जब तक यह नहीं खुलेगा तब तक नकदी के नुकसान अथवा सुरक्षित होने के बारे में कहा नहीं जा सकता है। आग लगने की वजह पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मुख्यालय से ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहा जा सकता है। लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) प्रताप सिंह ने बताया कि एटीएम बूथ में आग से हुए नुकसान का टीम आकलन कर रही है। नकदी के जलने अथवा सुरक्षित रहने के बारे में जानकारी मंगलवार तक हो सकेगी।
विज्ञापन
तीन एजेंसियां आएंगी तब नुकसान पता चलेगा
पीएनबी के सीनियर सिक्योरिटी मैनेजर ने बताया कि एटीएम की चेस्ट में रखे नोटों के बारे में जानकारी तीन एजेंसियों के एक साथ आने पर ही होगी। एक मशीन का मेटेनेंस करती है, दूसरा कैश डिपोजिट और तीसरी सर्वेयर है। संभव है कि मंगलवार को तीनों एजेंसी एकसाथ एकत्रित होकर चेस्ट खोलें।