फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire in a Car at Rohtak

Haryana: खड़ी कार में लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप; दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 02 Dec 2025 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 04:59 PM IST
सार

रोहतक के डी पार्क में सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Fire in a Car at Rohtak
रोहतक में कार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक शहर के डी-पार्क के नजदीक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक सड़क किनारे खड़ी कार में आग लग गई। नजदीक के दुकानदार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जाम में फंसने के कारण अग्निशमन की टीम पांच मिनट देरी से पहुंची। इसके चलते कार का ज्यादातर हिस्सा जलकर नष्ट हो गया था। आग लगने के समय चालक हुमायूंपुर निवासी पंकज मौके पर नहीं था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी सिविल रोड निवासी तरुण ने बताया कि अचानक उसे सड़क किनारे खड़ी कार से धुआं निकलता दिखाई दिया। वह नजदीक गया तो देखा कार की खिड़की का एक शीशा खुला हुआ था। उसने खिड़की खोलने का प्रयास किया तो अंदर से आग की लपटें निकली। उसे डर था कि अंदर कोई व्यक्ति न फंसा हो। ऐसा कुछ नहीं मिला। तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन


फायर कर्मी हरिकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही दो गाड़ियों को स्टेशन से रवाना किया गया। रास्ते में जाम लगने के कारण गाड़ी पांच मिनट देरी से मौके पर पहुंची। अगर समय पर गाड़ी आ जाती तो कार को जलने से बचाया जा सकता था। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि आग बुझाने वाली गाड़ी को भी रास्ता दें, ताकि किसी के जान-माल की हानि को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed