फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire breaks out at Maruti Research Center in Rohtak of Haryana, two workers suffocated to death

रोहतक मारुति प्लांट हादसा: मृतक अर्जुन के चाचा बोले- शार्ट सर्किट से लगी आग, दम घुटने से हुई मौत

Tue, 12 Apr 2022 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 08:29 PM IST
सार

मृतकों के परिजनों ने भी घटना को हादसा ही माना है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव ले गए। पुलिस ने मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
Fire breaks out at Maruti Research Center in Rohtak of Haryana, two workers suffocated to death
सोमवार को मारुति प्लांट में आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। मृतक मनोज कुमार और अर्जुन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में आईएमटी स्थित मारुति के रिसर्च प्लांट में जान गंवाने वाले श्रमिक मनोज व अर्जुन के परिजन मंगलवार को रोहतक पहुंचे। साथ ही पुलिस के सामने श्रमिकों की मौत को हादसा मानकर शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मारुति प्लांट में अचानक आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी मौके पर पहुंची और मारुति की अग्निशमन टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। प्लांट के जिस चैंबर में आग लगी थी, उसके अंदर से दो श्रमिकों के शव निकले। मृतकों की पहचान बिहार के चंपारण निवासी अर्जुन ठाकुर व यूपी के लखनऊ निवासी मनोज के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों के परिजन रोहतक पहुंचे। मृतक अर्जुन के चाचा देवा सिंह ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। बताया कि अचानक प्लांट के चैंबर में शार्ट सर्किट से धमाका हुआ। आग लगने से धुआं फैल गया। उस समय अर्जुन व मनोज काम कर रहे थे। वे समय पर बाहर नहीं निकल सके और धुएं के चलते दम घुटने से बेहोश हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर हादसे की कार्रवाई की गई है। किसी तरह का लापरवाही का आरोप नहीं लगाया गया है। हालांकि विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा कि श्रमिकों की मौत दम घुटने या करंट लगने से हुई है।  - इंस्पेक्टर कैलाश चंद, थाना प्रभारी आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed