फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Fill the Jails' movement against smart meters and labour codes.

Rohtak News: स्मार्ट मीटर व श्रम संहिताओं के विरोध में जेल भरो आंदोलन

Mon, 10 Aug 2026 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
'Fill the Jails' movement against smart meters and labour codes.
43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन किया। यह आंदोलन अंग्रेजों भारत छोड़ो की 84वीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुआ।
पहले मानसरोवर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद प्रदर्शनकारी जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालते गए। इसमें करीब 600 सदस्यों ने सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। करीब 233 प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले जाकर पुलिस की तरफ से डेढ़ घंटे बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी स्मार्ट मीटर योजना, अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते व चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त की हड़ताल, नगरपालिका व फायर ब्रिगेड की चल रही हड़ताल का समर्थन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता सुमित दलाल ने कहा कि किसान विरोधी एग्री बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) व स्मार्ट मीटर योजना वापस लेना शामिल हैं। वे बिजली वितरण में निजी लाइसेंस की प्रक्रिया रोकने की भी मांग कर रहे हैं। नेताओं ने चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने और मनरेगा कानून बहाल करने की बात कही।

नेता सुमित ने बताया कि जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर गेट पर प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने गिरफ्तारी के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया। बाद में मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार विजेंद्र की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन ले जाकर डेढ़ घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू, भारतीय किसान यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ सहित कई प्रमुख संगठन शामिल हुए।

43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

43-रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर जेल भरो आंदोलन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed