फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Festive season from tomorrow, no temporary parking, no vending zone, arrangement of Kila Road also deteriorated.

Rohtak News: त्योहारी सीजन कल से, अस्थायी पार्किंग बनी न वेंडिंग जोन, किला रोड की भी व्यवस्था बिगड़ी

Sat, 14 Oct 2023 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Festive season from tomorrow, no temporary parking, no vending zone, arrangement of Kila Road also deteriorated.
किला रोड बाजार में आता तिपहिया वाहन।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नवरात्र के साथ रविवार से त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। उससे पहले किला रोड की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है। बैरिकेड से लेकर भगत सिंह पार्किंग स्थल तक शुक्रवार को पुलिस नदारद मिली, साथ ही अभी तक पुलिस शहर में अस्थायी पार्किंग नहीं बना सकी है। नगर निगम के 11 वेंडिंग जोन की योजना भी फाइल से बाहर नहीं आ सकी।
लंबे समय से शहर में जाम की समस्या रही है। पुराने शहर में दुर्गा भवन मंदिर से लेकर शांतमई चौक तक पहले अक्सर जाम रहता था। एलिवेटेड रोड बनने से कुछ राहत मिली, लेकिन अतिक्रमण और पार्किंग के अभाव में अब भी जाम लग जाता है। दूसरी तरफ एएसपी मेधा भूषण की सख्ती से किला रोड बाजार की पार्किंग व्यवस्था सुधरी थी। न केवल बाजार के दोनों तरफ अवरोधक लगाए गए थे, बल्कि भगत सिंह पार्किंग में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। पुलिस को देखकर दोपहिया वाहन चालक अंडर ग्राउंड पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करने लगे थे। चार पहिया वाहन ऊपर ही खड़े रहते थे। अब पुलिस न होने के कारण दोपहिया वाहन चालक नीचे पार्किंग में जाने की जगह ऊपर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। साथ ही रेहड़ी वालों का भी बोलबाला है। इससे पार्किंग के बीचोंबीच गुजरने वाले लोगों के लिए दिक्कत होती है।
विज्ञापन

निगम की अग्रसेन पार्किंग फुल, पांच अस्थायी पार्किंग भी नहीं बना सका प्रशासन
पिछले माह पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की थी। शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। मांग उठी थी कि शहर में पांच जगह अस्थायी पार्किंग बनाई जाए। अभी तक पार्किंग नहीं बन सकी है। उधर, शुक्रवार दोपहर नगर निगम की महाराजा अग्रसेन पार्किंग फुल नजर आई। मजबूरी में लोग पार्किंग के बाहर एलिवेटेड रोड पर ही गाड़ियां खड़ी करके जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी और फड़ी संचालकों का पंजीकरण ही पूरा नहीं
नगर निगम को शहर में 11 वेंडिंग जोन बनाने थे, लेकिन रेहड़ी व फड़ी संचालकों का पंजीकरण पूरा न होने के कारण जोन नहीं बनाए जा सके। सरकार ने निगम को 20 अक्तूबर तक आठ हजार रेहड़ी और फड़ी संचालकों का पंजीकरण करने का लक्ष्य दिया है। इसके बाद वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। अब तक निगम पांच हजार का ही पंजीकरण कर सका है।
किला रोड के प्रधान सुनील बोंटरा, उप प्रधान दीपक पुनियानी, सरप्रस्त सुंदर मिनोचा व मीडिया प्रभारी अजय हुड़िया एएसपी मेधा भूषण से मिलने पहुंचे, लेकिन एएसपी मीटिंग में व्यस्त होने के कारण अब शनिवार को मिलेंगे। उपप्रधान दीपक पुनियानी ने बताया कि पुलिस की ढील के कारण फिर से बाजार की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। अवरोधक पर होमगार्ड होने के कारण रेहड़ी वाले तक बाजार में फिर आ गए। भगत सिंह पार्किंग में भी पुलिस नहीं रहती। एएसपी को बाजार की पूरी स्थित से अवगत कराया जाएगा।

भगत सिंह पार्किंग में पुलिस की ड्यूटी रहती है। शुक्रवार को पुलिसकर्मी क्यों नहीं थे, इसके बारे में किला रोड चौकी में बात करेंगे। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। व्यापारियों से भी तालमेल बनाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी।
शहर में 11 वेडिंग जोन बनाने से पहले ज्यादा से ज्यादा रेहड़ी व फड़ी संचालकों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर सर्वे किया जा रहा है।
- जगदीश चंद्र, सीपीओ नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed