फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Father gave son Hondacity car and Apple phone, yet killed four members?

पिता ने बेटे को दी होंडासिटी कार व एप्पल का फोन, फिर भी चार सदस्यों का कत्ल?

Thu, 02 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Father gave son Hondacity car and Apple phone, yet killed four members?
आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू को कोर्ट में पेशी के बाद वापस ले जाती पुलिस । संवाद
शहर के विजय नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बहन के नाम प्रॉपर्टी कराने से नाराज अभिषेक ने माता-पिता, बहन व नानी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि पिता ने उसे होंडा सिटी कार व सवा लाख का एप्पल का फोन तक दे रखा था। जबकि खुद स्कूटी पर चलता था। पुलिसिया खुलासे से हर कोई हैरत में है। यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कभी कन्हेली के युवक तो कभी गांधी कैंप के कबाड़ी का लिया नाम, आखिर में नींद की थैरपी से टूटा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड के बाद पुलिस योजना के तहत जांच आगे बढ़ा रही थी। तीन लोगों को शक के दायरे में लिया है। हाथ डालने से पहले सबूत जुटाए गए। सोमवार की रात को अभिषेक से पूछताछ की गई। उसने कभी कन्हेली के एक युवक का नाम लिया तो कभी गांधी कैंप के एक कबाड़ी की तरफ इशारा किया। यहां तक परिवार के एक सदस्य की तरफ भी जांच घुमाई। इसी बीच गली से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे बाहर से कोई व्यक्ति आता या जाता दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा पता चला कि अभिषेक अपने दोस्त के साथ होटल गया तो वे होटल से एक ढाबे पर खाना खाने चले गए। वहां पता चला कि अभिषेक ने खाना ही नहीं खाया, जबकि उसके दोस्त ने अच्छी तरह से भोजन किया। सारे साक्ष्य एकत्रित होने के बाद पुलिस ने नए सिरे से अभिषेक से पूछताछ की। पूरी रात न सोने के कारण अभिषेक को लटके आने लगे थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की, वह टूट गया।
विज्ञापन

पुलिस को फिर उलझाया, एक करीबी व्यक्ति की ओर किया इशारा
सूत्र बताते हैं कि अभिषेक ने खुद के साथ एक करीबी व्यक्ति की ओर इशारा किया। पुलिस ने तत्काल उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए सीआईए में बुलाया। आमने-सामने पूछताछ की गई, लेकिन जिस व्यक्ति का नाम लिया था, उसकी मिलीभगत सामने नहीं आई। क्योंकि अभिषेक पहले दो अन्य लोगों के नाम ले चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से बेहद प्यार करता था बबलू
जांच में पुलिस ने नजदीक लोगों से सूचनाएं एकत्रित की। पता चला कि बबलू अपने इकलौते बेेटे व बेटी से बेहद प्यार करता था। बेटे ने दिल्ली में एयर लाइंस में क्रू मेंबर का कोर्स भी किया। साथ ही अब शहर के एक कालेज में दाखिल दिलवाया। यहां तक एक निजी एयर लाइंस में नौकरी के लिए भी बातचीत की। साथ ही उसे विदेश भेजने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन किस्मत न करवट ली और परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप में बेटे को ही गिरफ्तार किया गया है।
20 साल मेहनत से जोड़ी थी बबलू ने 50 से 60 करोड़ की प्रॉपर्टी
करीबी लोगों ने बताया कि बबलू पहलवान काफी मेहनती था। 2001 से वह इस कारोबार था। उसके न केवल तीन मकान थे, बल्कि कई जगह प्लाट भी हैं। यहां तक सनसिटी में भी एक प्लाट बताया गया है। 50 से 60 करोड़ की कुल प्रॉपर्टी बताई जा रही है। पिता के बाद प्रॉपर्टी बेटे को ही मिलनी थी, लेकिन रिश्तों ने ऐसी करवट ली। माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे को ही गिरफ्तार कर लिया।
तेहरवीं के दिन लगी हथकड़ी
शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर के घर हत्याएं की गई। छठे दिन बबलू, पत्नी बबली व बेटी नेहा की परिजनों ने तेरहवीं की। जहां बेटे केे तेहरवीं के दिन जिम्मेदारी लेनी थी, उसी दिन अभिषेक को हथकड़ी लग गई। पुलिस ने माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
यूं कराया गया था मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सांपला निवासी प्रवीण दी शिकायत में बताया था कि उसकी बड़ी बहन संतोष उर्फ बबली की करीब 21 वर्ष पहले प्रदीप उर्फ बबलू निवासी विजयनगर के साथ शादी हुई थी। उसका जीजा भी प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता था। बहन का बेटा अभिषेक (20) व बेटी नेहा (19) है। दोपहर करीब 2 छबजकर 19 मिनट पर वह प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय के बाहर बैठा था। तभी भांजे अभिषेक का फोन आया। उसने कहा कि बाहर से घर का दरवाजा बंद है। मम्मी व पापा फोन नहीं उठा रहे हैं। न ही दरवाजा खोल रहे हैं। प्रवीण ने अभिषेक को कहा कि पड़ोस से किसी को बुलाकर गेट खुलवा लीजिए, वह जल्दी आ रहा है। प्रवीण का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचा तो एक मंजिला मकान के बाहर भीड़ जमा थी। नीचे वाले कमरे में जीजा प्रदीप उर्फ बबलू का शव चारपाई पर पड़ा था। सिर व मुंह से खून निकला हुआ था। साथ ही माथे पर गोली मारी गई थी। ऊपर गया तो कमरे में मां रोशनी देवी व बहन बबली का शव फर्श पर पड़ा था। काफी मात्रा में खून बहकर बाहर दरवाजे तक आया हुआ था। पता चला कि भांजी नेहा को आस पड़ोस के लोग पीजीआई ले गए हैं। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश रखते हुए उसके जीजा प्रदीप, बहन बबली व मां रोशनी की हत्या की है। जबकि भानजी की हत्या प्रयास किया गया है। बाद में नेहा ने भी दम तोड़ दिया था।

घर में मिले थे 32 बोर के पांच खोल, सभी को सिर में मारी थी गोली
पुलिस को जांच में घर के अंदर से 32 बोर की गोली के पांच खोल मिले हैं। इसमें बबलू, बबली, रोशनी व नेहा के सिर में गोली मारी गई थी।
परिवार के कई और सदस्य व दोस्त शक के दायरे में
परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 20 वर्षीय अभिषेक को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। वारदात में अभी परिवार के दूसरे सदस्यों व आरोपी के दोस्तों केे क्लीनचिट नहीं दी गई है। पुलिस केस की गहराई में जाएगी। साथ ही केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की जाएगी।
- राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed