फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers were told about the technique of direct sowing of paddy

Rohtak News: किसानों को धान की सीधी बिजाई की तकनीक बताई

Thu, 12 Jun 2025 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers were told about the technique of direct sowing of paddy
11सीटीके05...मदीना गांव में किसानों को जानकारी देती कृ​षि विज्ञान केंद्र की जिला विस्तार विशेषज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

 कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग की ओर से किसानों की बेहतर खेती के लिए जानकारी दी जा रही है। बुधवार को विभाग की टीम ने नौ गांवों के एक हजार से अधिक किसानों को जानकारी दी। प्रत्येक गांव में पहुंचकर कृषि वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
खेती को विकसित बनाने व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में विकसित कृषि संकल्प अभियान को जिले में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। विकसित कृषि संकल्प अभियान बुधवार को बेड़वा, गुगाहेड़ी, मदीना, शिमली, करौंथा, ब्राह्मणवास, चमारिया, सुनारिया खुर्द, घिलोड़ कलां में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें एक हजार किसानों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. मीना सिवाच ने बताया कि खरीफ मौसम की फसलों में किसानों की समस्याओं काे सुना गया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की टीम ने धान, बाजरा, कपास व ज्वार के उन्नत बीजों की उपलब्धता, किस्मों के प्रकार, बीज उपचार, अनेक रोगों और कीटों से प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण विभिन्न विषयों पर किसानों की समस्या का समाधान किया गया। धान की सीधी बिजाई की उत्पादन तकनीक पर चर्चा की गई। ।

किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, ड्रोन तकनीक, बुआई से पहले की तैयारी, कृषक उत्पादक संगठन, सिंचाई के लिए टपका, स्प्रिंकलर के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस दाैरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. मीनाक्षी सांगवान, डाॅ. सुकीर्ती, डाॅ. रुपेंदर, डाॅ. जगत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed