फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers should take advantage of Mera Pani, Meri Virasat Yojana: DC

मेरा पानी, मेरी विरासत योजना का लाभ उठाएं किसान

Sat, 12 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of Mera Pani, Meri Virasat Yojana: DC
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार किसानों का आह्वान किया है कि वे राज्य सरकार की मेरा पानी, मेरी विरासत योजना का लाभ उठाएं। सरकार ने पानी की बचत करने के मकसद से यह योजना क्रियान्वित की है। उपायुक्त ने कहा कि इसके तहत धान के बजाय वैकल्पिक फसलें लगाने वाले किसानों को सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को धान के स्थान पर कपास, मक्का, अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, सोयाबीन, गवार, तिल, मूंगफली, खरीफ प्याज और खरीफ चारा जैसी फसलें उगानी होंगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल मेरा पानी, मेरी विरासत योजना के तहत फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को इस साल भी योजना के तहत प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया गया है। लेकिन उसके लिए किसानों को धान के खेत में उसी वैकल्पिक फसल की बुवाई जारी रखनी होगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरा पानी, मेरी विरासत और मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पंजीकरण के सभी दस्तावेज कृषि विभाग में पटवारी के हस्ताक्षर सहित जमा करवाने होंगे। बाजरा की फसल की बिजाई करने वाले किसान इस योजना में पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed