{"_id":"64c18be196b538f5d60d5404","slug":"farmers-should-get-insurance-for-kharif-crops-by-july-31-rohtak-news-c-17-roh1018-209741-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किसान खरीफ की फसलों का 31 जुलाई तक करवाएं बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किसान खरीफ की फसलों का 31 जुलाई तक करवाएं बीमा
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बीमा करवाने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। किसान खरीफ की फसलों का 31 जुलाई तक बीमा करवाकर जोखिम मुक्त हो सकते हैं। सरकार द्वारा खरीफ सीजन की धान, बाजरा, मक्का एवं कपास की फसलों के बीमे के लिए प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। यह योजना ऋणी एवं गैर ऋणी किसानों के लिए वैकल्पिक है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा खरीफ फसलों के बीमे के लिए निर्धारित की गई प्रीमियम राशि के अनुसार के अनुसार धान के लिए 1927.42 रुपये, बाजरा के लिए 929.12 रुपये, मक्का के लिए 988.42 रुपये, कपास के लिए 4929.75 रुपये प्रति हेक्टेयर है। बैंकों से ऋण लेने वाले किसान अपनी फसल में बदलाव के संदर्भ में अपनी शाखा से संपर्क करें तथा अपनी फसल का बीमा न करवाने वाले किसान भी बीमा न करवाने के लिए आवेदन करें। गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा किसी भी अटल सेवा केंद्र व सीएससी के माध्यम से करवा सकते है।