फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers protested at toll plaza for two hours regarding demands

मांगों को लेकर किसानों ने दो घंटे तक टोल प्लाजा पर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested at toll plaza for two hours regarding demands
विभिन्न मांगों को लेकर टोल पर धरने देते किसान । विज्ञप्ति
संयुक्त किसान मोर्चा के किसान आंदोलन के देशव्यापी विरोध के आह्वान पर रविवार को मदीना, सांपला और लाखनमाजरा में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक सड़क को बिना अवरुद्ध किए शांतिपूर्वक धरना दिया। धरनास्थलों पर शहीद उधम की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। किसान आंदोलन के लंबित मुद्दों को लेकर धरनास्थलों पर केंद्र सरकार के पुतले दहन किए गए।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सुमित दलाल ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन की लंबित मांगों, लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी, दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगाने, अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग के लिए जिले में अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मदीना टोल प्लाजा पर किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयुक्त नेतृत्व में टोल प्लाजा पर किसान सभा सचिव बलवान सिंह, सीटू नेता विनोद, खेत मजदूर यूनियन से संदीप सिंह, संदीप मोखरा, रणबीर मोखरा, इंदर सिंह, धर्मपाल, बीकेयू टिकैत से कुलबीर दांगी, कर्मवीर दांगी, चंद्रभान, नफे, अत्तर सिंह, जयपाल व सांपला में रोहद टोल प्लाजा पर धरने की अध्यक्षता माडू राम, जिले सिंह, सूबेदार शमशेर, नरदेव रोहद व प्रीत सिंह मौजूद रहे। सांपला धरने का संचालन कैप्टन शमशेर मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांपला में इंद्रजीत सिंह, सुनील मलिक, चांद भापडोदा, रामकिशन नौनंद, राजेंद्र, जगफूल मोरखेड़ी, ओम सिंह चुलाना, प्रदीप, सुभाष, सतपाल मोरखेड़ी, नवीन, नरेंद्र, अजीत आदि शामिल रहे। वहीं लाखनमाजरा बस स्टैंड पर किसानों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। वहां किसान सभा राज्य सचिव सुमित ने किसानों को संबोधित किया। प्रदर्शन में चिड़ी, लाखनमाजरा, खरेंटी, घडोठी आदि गांवों से किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed