फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers protested against increased bills

Rohtak News: किसानों ने बढ़े हुए बिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against increased bills
रोहतक। खेतों के बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार को जसिया सब डिविजन के गांवों के किसान बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मनिन्दर सिंह से मिले। मिलने से पहले उन्होंने निगम परिसर में रोष प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जल्द से जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान सभा महासचिव सुमित दलाल ने बताया की जसिया सब डिविजन के विभिन्न गांवों जिसमे रिठाल फोगाट, रिठाल नरवाल, कान्ही, घिलौड कलां, घिलौड़ खुर्द, जसिया, धामड़ आदि गावों के किसानों के बिलों में बढ़ोतरी हुई है। कहा कि जसिया सब डिवीजन के गांवों के खेतो में बिजली के ट्यूबवेल कनेक्शन लगे थे, जिसके लिए विभाग द्वारा कनैक्शन लेने के लिए जो एस्टीमेट बनाया था उसे किसानों ने भर दिया और कनेक्शन मिल गया। लेकिन कुछ समय बाद एस्टीमेट राशि बढ़ा दी गई और बढ़ी हुई राशि को बिजली बिल में जोड़ दिया गया। जिसके चलते बिना खपत के किसानों के हजारों के बिल आ रहे है। जिससे किसानों में रोष है इस अधिक राशि के जिम्मेदार किसान नही है इसलिए इन बढ़े हुए बिलों को वापिस लिया जाने की जरूरत है। किसानों ने खेतों की खराब बिजली लाइनों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह, से रणधीर धामड़, रमेश घिलौड, राजकुमार, जसबीर, जयपाल कान्ही, परवीन रिठाल, वेदप्रकाश, रामकुमार, प्रेम सिंह, सुनील, श्याम सुंदर, सतपाल, जितेंद्र, बलवान, प्रदीप, अरविंद, राजेश, अजीत समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed