{"_id":"60edef748ebc3e3b086664a4","slug":"farmers-pitched-tents-near-former-minister-grover-s-house-rohtak-news-rtk617537325","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वमंत्री ग्रोवर के घर के पास किसानों ने गाड़ा टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वमंत्री ग्रोवर के घर के पास किसानों ने गाड़ा टेंट
विज्ञापन
किसान संगठनों ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के घर से कुछ दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के पास अपना टेंट गाड़ दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि जब तक ग्रोवर मौके पर आकर माफी नहीं मांगते, धरना जारी रहेगा। बुधवार से धरने में किसानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिला प्रशासन ने एक बार ग्रोवर को लाने की बात शुरू की, किसानों ने भी सुरक्षा का भरोसा दे दिया। लेकिन फिर बात नहीं बनी, देर रात तक ग्रोवर नहीं आए। प्रशासन ने देर रात फिर किसानों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने कहा कि वे सुबह बात करेंगे। वहीं, डीएलएफ कॉलोनी पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है।
किसान संगठनों ने ग्रोवर पर हिसार में महिला प्रदर्शनकारियों के साथ असभ्य व्यवहार करने का आरोप लगाकर मंगलवार को उनके डीएलएफ कॉलोनी स्थित आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला किया था। तमाम संगठनों के सदस्य पहले मानसरोवर पार्क में इकट्ठे हुए और वहां से डीएलएफ कॉलोनी की तरफ मार्च किया। पुलिस ने पहले ही डीएलएफ कॉलोनी को जाने वाली सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर रखा था, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। दोपहर करीब ढाई बजे प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे और बैरिकेड हटाने लगे। उन्होंने पहली लाइन में लगे बैरिकेड निकाल कर पीछे रख दिए, फिर दूसरी लाइन को भी नीचे गिरा दिया और बैरिकेड की आखिरी लाइन पर चढ़ने लगे। इस दौरान करीब 15 मिनट तक पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। एक तरफ पुलिस अधिकारियों ने अपील की तो दूसरी तरफ वरिष्ठ किसान नेताओं ने समझाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। उसके बाद बैरिकेड के पास ही धरना शुरू हो गया। इस दौरान कुछ किसान ट्रैक्टर पर भी आए। मौके पर ही विभिन्न संगठनों की 25 सदस्यीय कमेटी बना दी गई, जिसे फैसले लेने थे। कमेटी ने साढ़े चार बजे प्रशासन को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया, पर कुछ नहीं हुआ। इसके बाद पक्का धरना लगाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही दरियां और गद्दे भी आ गए। हल्की बारिश शुरू हो गई, पर उससे पहले टेंट लग चुके थे। करीब सवा सात बजे एसडीएम राकेश सैनी, एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब और डीएसपी गोरखपाल व महेश कुमार ने कमेटी के सदस्यों को बुलाया। अधिकारियों ने कहा कि वे ग्रोवर को बुला सकते हैं पर सुरक्षा को खतरा है। किसानों ने कहा कि वे गारंटी लेते हैं, बेशक ग्रोवर 200 मीटर दूर खड़े होकर माफी मांग लें। लेकिन उसके बाद बात सिरे नहीं चढ़ी और पूर्व मंत्री नहीं आए। कमेटी ने भी एलान कर दिया कि अब बुधवार सुबह 10 बजे से पहले कोई बातचीत नहीं होगी।
यह है मामला
किसान सभा के जिला सचिव सुमित दलाल ने बताया कि बीते दिनों हिसार की जीजेयू में भाजपा का कार्यक्रम था। वहां से निकलते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों की तरफ भद्दे इशारे किए थे। इसमें भाजपा विधायक विनोद भ्याना और पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर शामिल थे। घटना के बाद भ्याना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, लेकिन ग्रोवर के खिलाफ अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। अगर ग्रोवर ने माफी न मांगी तो बुधवार को सिंघू बॉर्डर पर होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में इसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
मय्यड़ समेत कई टोल से पहुंचे प्रदर्शनकारी
ग्रोवर के खिलाफ धरने में हिसार के मय्यड़ टोल से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। इनके अलावा मदीना, मकड़ौली, रोहद, चौधरीवास टोल पर चल रहे धरनों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। धरने में किसान सभा के इंद्रजीत सिंह, प्रीत सिंह, बलवान सिंह, कुलदीप खरड़, रणवीर सिंह, दशरथ, कैलाश, कुलदीप फौजी, गुड्डी, गीता, राजबाला, डॉ. अजय बल्हारा, पिंक धरने की गीता अहलावत, बीकेयू चढूनी की सुमन हुड्डा, जगमति सांगवान, सुदेश, सविता, रवि, आजाद, रोहताश, रणधीर काला, सीटू के जय भगवान, सतवीर, विनोद, कुलदीप फौजी, मूर्ति देवी, अमित सांगवान, मास्टर प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
चाय से लेकर खाने तक का हुआ इंतजाम
धरने की खबर जैसे ही विभिन्न टोल पर चल रहे धरनों पर पहुंची, वहां खाद्य सामग्री की तैयारी शुरू हो गई। खेड़ी साध में चल रहे पिंक धरने से पानी की बोतलें आ गईं, बाद में पानी का टैंकर भी मंगवाया गया। पिंक धरने से ही चाय बनकर आई। खरावड़ धरने वालों ने पूछा कि कितने लोग हैं, उसी हिसाब से रात के खाने का इंतजाम किया जाए। इसके बाद चाय आती रही और रात को खाना भी धरनास्थल पर पहुंच गया। देर रात तक नारेबाजी, इंकलाबी और देशभक्ति गीत चलते रहे। पुलिस धरने के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए, पैदल जाने का रास्ता था, वाहन दूसरी तरफ से गुजरते रहे।
कोई भी देख सकता है हमारे वाहनों की वीडियो : ग्रोवर
पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने बयान जारी कर कहा कि 10 जुलाई को हिसार जिला कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लेने वह गए थे। बैठक के बाद यूनिवर्सिटी के गेट नंबर तीन से बाहर निकले। उनकी गाड़ी में विधायक विनोद भ्याना भी थे। बाहर किसान नारेबाजी कर रहे थे। अगले कार्यक्रम में पहुंचे तो खबर आई कि हमारी गाड़ी से कोई अश्लील हरकत हुई है। ग्रोवर ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। राष्ट्र से प्रेम करते हैं, समाज के आशीर्वाद से लोगों की सेवा करते हैं। मेरे घर में भी बहन, बेटियां और मां हैं। यूनिवर्सिटी गेट से निकलते समय हमारे वाहनों की वीडियो जारी हुई, जिसे कोई भी देख सकता है। फिर भी अगर किसी को लगता है कि ऐसी कोई हरकत हुई है तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं। हमारे लिए मातृ शक्ति सदैव आदरणीय रही हैं और रहेंगी।