फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer's daughter won gold in National Netball Championship

Rohtak News: किसान की बेटी ने नेशनल नेटबाॅल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Sat, 03 Feb 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 03 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter won gold in National Netball Championship
02जेएनडी26 : पोली गांव में विजेता खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
जुलाना। गांव पोली के किसान की बेटी शालू ने नेशनल नेटबाॅल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ी शालू ने बताया कि चैंपियनशिप मध्यप्रदेश के इंदौर में 23 से 28 जनवरी तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में शालू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विजेता खिलाड़ी के पिता दीपक एक किसान हैं और खेती करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। दीपक ने बताया कि उनके परिवार का सपना है कि उनके बेटी ओलंपिक में खेलकर देश का नाम रोशन करे। जिसके लिए शालू मेहनत कर रही है। शालू खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर हेमचंद्र, राजा, महाबीर, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed