फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers burnt effigy against free trade agreement

Rohtak News: मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों ने फूंका पुतला

Wed, 13 Aug 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy against free trade agreement
सोनीपत स्टैंड पर मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते किसान। स्रोत
रोहतक। अमेरिकी सरकार की ओर से भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। किसानों ने भारत सरकार से अमेरिका के साथ समझौता न करने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान मजदूर संगठनों ने मानसरोवर पार्क से कृषि समझौतों की गुलामी की जंजीरें पहने किसानों मजदूरों ने डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इसमें महिलाओं ने भी भाग लिया। सोनीपत स्टैंड पर ट्रंप का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम डीआरओ प्रमोद चहल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि किसान अमेरिकी की ओर से सरकार भारत के ऊपर दबाव बनाकर करवाए जा रहे कृषि मुक्त व्यापार समझौतों के खिलाफ हैं। इसी के चलते किसान सभा, बीकेयू रोहतक, किसानी प्रतिष्ठा मंच, किसान मजदूर संगठन, मजदूर संगठन सीटू व बीकेयू (टिकैत) के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप व अमेरिका से जिस प्रकार का राष्ट्र विरोधी गठजोड़ किया है, आज उसी का यह परिणाम है। किसानों ने डेयरी क्षेत्र के समझौते का विरोध किया।
उन्होंने बताया कि समझौते भारत के किसानों मजदूरों को उजाड़ने वाला है। अगर ये समझौते होते हैं और अमरीका-ब्रिटेन के कृषि उत्पादों से आयात शुल्क घटा दिया गया तो हमारे देश की मार्केट में कृषि उत्पाद उनके मुकाबले टिक नहीं पाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन रोहतक से रणधीर धामड़, बलबीर गिरावड़, सुशीला खासा, किसान मजदूर संगठन से उमेद सिंह, सीटू से रामचंद्र सिवाच ने जिला सचिव बलवान सिंह, प्रधान प्रीत सिंह, चांद नरवाल, रोहताश, जोरा सिंह, जयप्रकाश हुडा, जयकरण, सुनील मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed