फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers are facing the brunt of weather, inflation and neglect at the same time: Hooda

किसानों को एकसाथ मौसम, महंगाई और अनदेखी की झेलनी पड़ रही मार : हुड्डा

Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers are facing the brunt of weather, inflation and neglect at the same time: Hooda
भाजपा-जजपा सरकार में किसानों को एकसाथ मौसम, महंगाई और सरकारी अनदेखी की मार झेलनी पड़ रही है। किसानों को न मौसम की मार से हुए नुकसान का मुआवजा मिल रहा है, न फसलों की एमएसपी और न ही बुआई के लिए खाद मिल रही है। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार संवेदनहीन व गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में सरकार का ध्यान किसानों की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों सोनीपत के गांव झरोठी, भदाना, ककरोई, खांडा, झरोठ और आनंदपुर, कंवाली, रोहट, भोआपुर, खेड़ी दहिया और नकलोई समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुई बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और जलभराव से किसानों को नुकसान हुआ है। लेकिन, अब तक किसानों को इसकी एवज में कोई मुआवजा नहीं दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने खुद पिछले दिनों जलभराव से प्रभावित कई क्षेत्रों का दौरा किया था। आज भी कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। किसान और विपक्ष सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। हुड्डा ने कहा कि किसान की पिछली फसल या तो मंडी में बिना एमएसपी के बिक रही है या खेत में खड़ी-खड़ी बर्बाद हो चुकी है। अगली फसल की बुआई के लिए किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रहा है। किसान मुआवजे और खाद के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर की चक्कर काट रहे हैं। सरकारी अनदेखी और मौसम की मार के साथ किसानों पर महंगाई की मार भी लगातार पड़ रही है। सरकार वैट में चंद पैसों की कटौती करके खूब ढिंढोरा पीट रही है। जबकि, भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना में जनता से दोगुने से भी ज्यादा वैट वसूल रही है। अगर सरकार सच में किसानों व आम जनता को महंगाई में थोड़ी राहत देना चाहती है तो उसे वैट की दर कांग्रेस सरकार के बराबर करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed