फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer died in road accident at Rohtak

Haryana: तेज रफ्तार कार ने किसान को मारी टक्कर, खेत में काम कर लौट रहा था घर; हुई मौत

Sat, 23 May 2026 07:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 23 May 2026 07:06 PM IST
सार

तेज रफ्तार कार ने किसान को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। किसान शाम को खेत में घर से काम कर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Farmer died in road accident at Rohtak
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गोहाना रोड पर जसिया गांव के पास तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रहे किसान नारायण सिंह (50) को शुक्रवार शाम टक्कर मार दी। रोहतक की तरफ से आई कार की टक्कर में नारायण सिंह दो फीट ऊंचे उछले और सड़क पर जा गिरे। पीजीआई में उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जसिया निवासी अजय ने दी शिकायत में बताया कि वे खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार शाम को भाई नारायण के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। नारायण पास वाले ईंख के खेत में सिंचाई करने लगे। शाम करीब 5:20 बजे सड़क पार करके नजदीक के कोठड़े पर हुक्का पीने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रोहतक की तरफ से तेज गति से आई कार ने नारायण सिंह को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से उछलकर किसान सड़क पर गिर गया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने मामले की सूचना गांव के सुरेंद्र सिंह को दी। वे मौके पर पहुंचे और घायल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed